Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बहन को पहले मुसलिम युवक ने प्रेम में फंसाया, फिर भाई की हत्या करवा कर लाश को उसके पिता के घर में गड़वा दिया
    Jharkhand Top News

    बहन को पहले मुसलिम युवक ने प्रेम में फंसाया, फिर भाई की हत्या करवा कर लाश को उसके पिता के घर में गड़वा दिया

    adminBy adminSeptember 11, 2022Updated:September 11, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। इस कलयुग में पता नहीं क्या-क्या होगा। जो बहन अपने भाई की कलाई पर रांखी बांधती है, वही बहन अपने मुसलिम प्रेमी के जाल में फंस कर इस कदर हैवान बन जायेगी कि भाई की हत्या ही कर डालेगी, इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। लेकिन यही हुआ है। पतरातू थाना क्षेत्र की पंच मंदिर पंचायत में एक बहन चंचल कुमारी ने अपने 21 वर्षीय भाई रोहित कुमार की हत्या कर शव को दफना दिया था। एक मुस्लिम युवक के प्रेम में फंसकर उसने ऐसा किया था। भाई को इस प्रेस प्रसंग की जानकारी थी, जिसका वह विरोध किया करता था। कहता था कि मुसलिम युवक से प्रेम मत करो, इससे नाराज बहन ने प्रेमी के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया।

    रोहित के मोबाइल लोकेशन से खुला राज
    रोहित के मोबाइल लोकेशन को खंगालती पुलिस जब शनिवार को बहन तक पहुंची और उस पर दबाव डाला तो उसने सच उगल डाला। इस तरह घटना के लगभग ढाई महीने बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने इस मामले में जहां चंचल को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। इधर, पुलिस पंच मंदिर पंचायत में ही बिजली विभाग के क्वार्टर नंबर एफ-235 में दफनाये गये शव को निकालने की दिशा में वैधानिक प्रक्रिया को पूरी करने के बाद शव को निकल लिया गया

    रांची से पतरातू ले गयी और कर दी हत्या
    बताया गया कि पतरातू के बरतुआ गांव निवासी नरेश महतो का पुत्र रोहित कुमार 30 जून से लापता था। नरेश के अनुसार रोहित 24 जून को अपने ममेरे भाई दिलीप महतो के चुटिया (रांची) स्थित घर में रहने गया था। 30 जून को बड़ी बेटी चंचल कुमारी ने रोहित को फोन कर पतरातू आने को कहा। इसके बाद चंचल ने रोहित को रांची के चांदनी चौक बस स्टैंड से पतरातू ले गयी, जहां उसने रोहित की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया।

    हत्या कर शव सरकारी आवास में दफनाया
    शनिवार को चुटिया थाना की पुलिस पतरातू थाना पहुंच कर युवती चंचल को बुला कर पूछताछ की तो इस राज से पर्दा हटा। इसके बाद उन्हें भी जानकारी मिली कि चंचल ने रोहित की हत्या करने के बाद उसे सरकारी आवास में ही दफन कर दिया है। इधर, पतरातू थाना के प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को निकाला जायेगा। शव दफन करने के बाद आरोपितों ने जमीन को प्लास्टर कर दिया था, ताकि किसी को शक नहीं हो।

    पड़ोस के गांव के युवक से था प्रेम संबंध
    इधर, चंचल के स्वजनों ने बताया कि पड़ोस के ही गांव के एक मुस्लिम युवक के साथ युवती का संबंध है। इसमें उसका भाई बीच में रोड़ा बन रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि बड़ी बहन ने ही अपने प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को आवास में ही दफना दिया। युवती के पिता पहले बिजली विभाग में पतरातू में पदस्थापित थे। रांची तबादला होने के बाद भी उन्होंने पतरातू का क्वार्टर नहीं छोड़ा है। चंचल क्वार्टर में अकेले ही रहती है।

    रोहित का सिम इस्तेमाल करती थी बहन
    पुलिस अनुसंधान रोहित के मोबाइल पर टिका था। पुलिस मान रही थी कि मोबाइल में लगे दोनों सिम रोहित स्वयं इस्तेमाल करता था, परंतु, रोहित के नाम से खरीदा गया सिम उसकी बहन इस्तेमाल करती थी। घटना के दिन तक चंचल ने उस सिम का इस्तेमाल किया था। हत्या में चंचल के अलावा अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जतायी जा रही है।

    खबर आ रही है कि पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सशस्त्र बल की उपस्थिति में रोहित कुमार शव निकाला जा रहा है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र कैडर की रिटायर आइएएस अधिकारी मैरी नीलिमा केरकेट्टा होंगी जेपीएससी की अध्यक्ष
    Next Article जेइइ एडवांस्ड 2022 का परिणाम जारी, आरके शिशिर ने किया टॉप
    admin

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version