Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बाइडन पर भड़का उत्तर कोरिया, अमेरिका को दे डाली चेतावनी
    दुनिया

    बाइडन पर भड़का उत्तर कोरिया, अमेरिका को दे डाली चेतावनी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 2, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर कोरिया ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि उसे एक बहुत “गंभीर हालात” का सामना करना पड़ेगा क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडन ने “बहुत बड़ी ग़लती” कर दी है.

    उसने ये बयान ऐसे समय दिया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तर कोरिया और उसके परमाणु कार्यक्रम के बारे में अपनी रणनीति घोषित करने वाला है.

    उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए एक बयान में कहा गया है कि बाडइन ने अपने हाल के भाषण में उत्तर कोरिया को सुरक्षा के लिए एक बड़ा ख़तरा बताकर जता दिया है कि बाइडन भी आने वाले वक़्त में ‘शत्रुतापूर्ण नीतियां’ ही अपनाएंगे.

    इस सप्ताह के शुरूआत में राष्ट्रपति बाइडन ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को वैश्विक सुरक्षा के लिए ‘गंभीर ख़तरा’ बताया था.

    व्हाइट हाउस का कहना है कि वह उत्तर कोरिया के साथ ‘बेहद नपा-तुला’ तरीक़ा अपनाएगा.

    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने शुक्रवार को कहा, ” अमेरिकी नीतियों की समीक्षा बैठक पूरी हो गई है और राष्ट्रपति बाइडन ने पिछले प्रशासन से सीख ली है, जब अमेरिका ने कोशिश की लेकिन उत्तर कोरिया के परमाणु योजना को रोकने में नाकाम रहा. ”

    ” हमारी नीतियां अब तोल-मोल वाले समझौतों पर केंद्रित होंगी ना कि रणनीतिक धैर्य पर. अमेरिका अब नपे-तुले व्यवहारिक तरीके अपनाएगा और अपनी एवं अपने सहयोगियों की सुरक्षा को बढ़ाते हुए उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक रिश्तों की संभावनाएं तलाशेगा.”

    जल्द ही अमेरिका जापान और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों को भी समीक्षा के लिए बुला सकता है.

    उत्तर कोरिया के तीखे तेवर

    रविवार को उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया पर वहां के विदेश मंत्रालय का एक बयान चलाया गया जिसमें बाइडन के बयान को “असहनीय” और “बड़ी ग़लती” बताया गया.

    विदेश मंत्रालय के अमेरिकी मामलों के विभाग के क्वान जॉन्ग-गुन ने कहा, ”बाइडन के बयान से साफ़ झलकता है कि वह उत्तर कोरिया के प्रति विरोधी पूर्ण रवैया ही अपनाने वाले हैं जैसा कि बीते 50 सालों से अमेरिका करता आया है.”

    एक अलग बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अपने बयान में उत्तर कोरिया में मानवाधिकार की आलोचना करके अमेरिका ने किम जोंग-उन की बेइज़्ज़ती की है.

    बाइडन ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन में कहा था कि ”उत्तर कोरिया और ईरान की परमाणु योजनाएं अमेरिका के लिए और पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा हैं.”

    उन्होंने ये भी कहा कि ” हम अपने सहयोगी देशों के साथ मिल कर इस ख़तरे से निपटने के लिए कूटनीति और कड़ी निंदा का सहारा लेंगे.”

    हालांकि ये साफ़ नहीं है कि मानवाधिकार से जुड़े किस बयान पर उत्तर कोरिया ने प्रतिक्रिया दी है, लेकिन अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ अमेरिका उत्तर कोरिया में मानवाधिकार के लिए एक राजदूत नियुक्त करने पर विचार कर रहा है.

    अमेरिका का कहना है कि वह फ़रवरी के मध्य से ही उत्तर कोरिया से कूटनीतिक संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रहा है.

    बाइडन और किम जोंग के बीच जारी तल्ख़ी

    अब तक उत्तर कोरिया ने जो बाइडन को अमेरिका का नया राष्ट्रपति नहीं माना है.

    जो बाइडन ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किम जोंग उन को ‘ठग’ कहा था. जिसके बाद जब बाइडन की जीत हुई तो किम जोंग ने एक भाषण में अमेरिका को अपना ‘सबसे बड़ा दुश्मन’ बताया.

    किम जोंग उन ने राजधानी प्योंगयांग में सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए निश्चित रूप से एक चुनौती है, जो कुछ दिन बाद ही डोनाल्ड ट्रंप की जगह लेने वाले हैं. साथ ही उन्होंने अधिक उन्नत परमाणु हथियारों की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया है.

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने किम जोंग उन से तीन बार मुलाकात की लेकिन परमाणु योजना और प्रतिबंध से जुड़े किसी भी समझौते पर पहुंचने में असफल रहे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमतगणना अपडेटः मधुपुर में भाजपा आगे, नंदीग्राम में दीदी पीछे
    Next Article देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 3 लाख 92 हजार से ज्यादा संक्रमित, इतनों ने तोड़ा दम
    shivam kumar

      Related Posts

      भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की

      November 4, 2026

      नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत; तीन लोग घायल

      November 3, 2026

      बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी

      October 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      • टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
      • अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version