Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मोदी-यशंवत में महाभारत: सिन्हा बोले ‘शल्य नहीं भीष्म हूं,चीरहरण नहीं होने दूंगा’
    राजनीति

    मोदी-यशंवत में महाभारत: सिन्हा बोले ‘शल्य नहीं भीष्म हूं,चीरहरण नहीं होने दूंगा’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशंवत सिन्हा ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मोदी सरकार की ईट से ईट बजा दी, जिसके बाद पीएम मोदी ने भी बीते दिन दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरार उन सभी सवालों का जवाब दिया जो देश की जनता जानना चाहती है, लेकिन इस दौरान मोदी अपनी सरकार के नाकामियों को अच्छाई में बदने की हिम्मत दिखाते हुए हमलावर सिन्हा को शल्य करार दिया।

    जिसके बाद अब मोदी के हमलों का जवाब देते हुए सिन्हा ने कहा कि मैं शल्य नहीं भीष्म हूं, भीष्म तो नहीं बोले थे लेकिन मैं बोलूंगा और अर्थव्यवस्था का चीरहरण नहीं होने दूंगा। बता दें कि बीते दिन पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को निराशावादी करार दिया था। इतना ही नहीं उनकी तुलना शल्य से भी की थी।

    आपको बता दें कि शल्य महाभारत के युद्ध के दौरान कर्ण का सारथी था। शल्य युद्ध के दौरान कर्ण को हतोत्साहित करते थे। अर्थव्यवस्था पर सवाल करने वालों की शल्य से तुलना पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि महाभारत में हर प्रकार के चरित्र हैं, शल्य भी उनमें से एक हैं। शल्य कौरवों की ओर कैसे शामिल हुए इसकी कहानी सबको पता है। दुर्योधन ने उन्हें ठग लिया था।

    शल्य नकुल और सहदेव के मामा थे, वो पांडवों के साथ लड़ना चाहते थे लेकिन ठगी का शिकार हो गए। महाभारत में ही एक अन्य चरित्र हैं भीष्म पितामाह। भीष्म पितामाह पर आरोप है कि जब द्रौपदी का चीर हरण हो रहा था तब वो खामोश रह गए। अब अगर अर्थव्यवस्था का चीर हरण होगा तो मैं चुप नहीं रहूंगा, मैं बोलूंगा।”

    रोजगार के मामले में यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 80 से 85 लाख का एक आंकड़ा पेश किया कि इतने लोग प्रॉविडेंट फंड में नए शामिल हो गए। इससे विस्तार में जब आप जाएंगे तो पता चलेगा कि एक अभियान चलाकर 2009 से रोजगार में शामिल लोगों को ईपीएफ में शामिल कराया गया। यह कहना कि ये नए लोग हैं जिन्हें रोजगार मिला है ये गलत है।

    उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं पता था कि मेरी बात का जवाब देने खुद पीएम मोदी आएंगे। आंकड़े सभी कुछ साबित कर देते हैं। एक आंकड़ें से आप कुछ साबित करेंगे उसी आंकड़े से मैं दूसरी बात साबित कर दूंगा। इसलिए आंकड़े पर नहीं जमीनी हकीकत देखिए। हम 8% की दर से लगातार आगे बढ़े तब भी हमें गरीबी से छुटकारा पाने के लिए 21 साल लगेंगे।

    मोदी का हमला!

    लगातार जीडीपी नीचे आ रही है प्रधानमंत्री ने कहा था कि यूपीए के कार्यकाल में लगातार आठ तिमाही जीडीपी नीचे रही। इस पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि, यह सिर्फ एक तिमाही की बात नहीं है। पिछली लगभग छह तिमाही से जीडीपी दर नीचे आ रही है। सिन्हा ने कहा कि, 2019 में जब हम चुनाव में जाएंगे तो लोग हमारी तुलना यूपीए से नहीं करेंगे।

    उन्होंने साफ शब्दों नें कहा कि जनता उनसे सवाल करेगी जो वादे उन्होंने जनता से किए थे। अब एकतरफा संवाद संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से कोई सलाह नहीं दूंगा, क्योंकि सरकार में काबिल लोग हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेठी में राहुल गांधी ने दी मोदी चुनौती,
    Next Article स्मार्टफोन की बैटरी होगी बूस्ट, इन टिप्स को करें फॉलो
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    JDU में बगावत! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को दिया समर्थन

    September 29, 2026

    EVM से लेकर SIR तक, कांग्रेस पर आदित्य साहू का तीखा हमला: बोले- ‘संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी’

    September 27, 2026

    खनन कानून में बदलाव से झारखंड में बढ़ेगा निवेश और रोजगार, अन्नपूर्णा देवी ने गिनाए नए कानून के फायदे

    September 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाला 17 वर्षीय किशोर पकड़ा गया, बाल सुधार गृह भेजा
    • रांची में बनेगा अत्याधुनिक IT पार्क! 2029 तक शुरू होगा अत्याधुनिक IT पार्क, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
    • JDU में बगावत! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को दिया समर्थन
    • दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, पंडालों से विसर्जन जुलूस तक रहेगी कड़ी निगरानी
    • इंजेक्शन लगने के बाद 36 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version