हजारीबाग: देवाधि देव महादेव को प्रिय पवित्र श्रावण मास की पहली सोमवारी को स्थानीय डेमोटांड स्थित ऋषभ वाटिका शिवालय में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों के सान्निध में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी निलिमा सिन्हा के अलावा विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जूगनू सिंह, सुनील सिन्हा, सोनल संगीत, कृष्णा सिन्हा सहित अन्य लोग शामिल हुये।
श्रावण मास का प्रारंभ और अंत सोमवार से महा संयोग
यशवंत सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी निलिमा सिन्हा ने बाबा भोले शंकर का रुद्राभिषेक 51 लीटर दूध से किया। मौके पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि श्रावण मास की सोमवारी को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रुद्राभिषेक के माध्यम से बाबा भोले शंकर से लोगों के सुख समृद्धि और देश की विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि यह भगवान शंकर का प्रिय मास है और सनातन धर्मप्रेमी के लोगों पवित्र मन से बाबा की पूजा अर्चना करते हैं उसी तरह समाज के हर वर्ग के लोगों को देश के विकास में सहयोग करते हुए पूजा पाठ के तरह गांव मोहल्ले को साफ सुथरा रख कर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा करे। मौके पर उनकी धर्मपत्नी निलिमा सिन्हा ने कहा कि यह महासंयोग है कि भगवान शंकर को प्रिय श्रावण मास का प्रारंभ और सोमवार से हो रहा है। ऐसा संयोग 50 वर्षों के बाद आया है, जिसमें धर्मप्रेमियों को अस्था का परिचय देना के लिए आगे आना चाहिए। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबा भोले औघड़दानी है और लोगों के कल्याण के लिए विष को ग्रहण कर निलकंठ कहलाये। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अमृत मंथन कराया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



