Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लखीमपुर खीरी हिंसाः राकेश टिकैत बोले-चार किसानों की मौत, जवाब में भाजपा के दो कार्यकर्ता मारे गए, क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया
    Top Story

    लखीमपुर खीरी हिंसाः राकेश टिकैत बोले-चार किसानों की मौत, जवाब में भाजपा के दो कार्यकर्ता मारे गए, क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखीमपुर खीरी में कारों के एक काफिले ने चार किसानों को रौंद दिया। जवाब में भाजपा के दो कार्यकर्ता मारे गए। यह क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया थी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गिरफ्तार किया जाए।

    नई दिल्लीः भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि वह उन्हें अपराधी नहीं मानते, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या की क्योंकि उन्होंने तो प्रदर्शनकारियों के ऊपर कार चढ़ाए जाने की प्रतिक्रिया में ऐसा किया।

    टिकैत ने कहा, ‘लखीमपुर खीरी में कारों के एक काफिले ने चार किसानों को रौंद दिया, जिसके जवाब में भाजपा के दो कार्यकर्ता मारे गए। यह क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया थी। मैंने हत्या में शामिल लोगों को अपराधी नहीं मानता।’ संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा, ‘हमें लोगों की मौत पर दुख है, चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता हों या किसान। यह दुर्भाग्यपूर्ण था और हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।’

    किसान नेताओं ने शनिवार को मांग की कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गिरफ्तार किया जाए। नेताओं ने कहा कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश थी। यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अजय मिश्रा को सरकार से हटा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने यह साजिश रची और वह इस मामले में दोषियों को बचा रहे हैं।

    लखीमपुर खीरी हिंसा: किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा, उनके बेटे को गिरफ्तार करने की मांग की

    किसान नेताओं ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे को गिरफ्तार करने की शनिवार को मांग की और कहा कि यह घटना एक ”पूर्व नियोजित साजिश” थी। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता योगेंद्र यादव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि अजय मिश्रा को भी सरकार से हटाया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने यह साजिश शुरू की और मामले में दोषियों को भी बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा इस हिंसा के विरोध में 15 अक्टूबर को दशहरा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेगा।

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई इस घटना में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। किसान नेता दर्शन पाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह घटना एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी और हमलावरों ने किसानों को आतंकित करने की कोशिश की। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने दावा किया कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ हिंसक रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, ”हम हिंसा की राह पर नहीं जाएंगे।”

    रविवार को हुई हिंसा में मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन ने कथित तौर पर टक्कर मार दी थी। अन्य मृतकों में भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनका चालक शामिल था।

    किसानों ने दावा किया कि आशीष मिश्रा इन वाहनों में से एक में थे। हालांकि आशीष मिश्रा ने इस आरोप से इनकार किया है। उनके पिता ने कहा कि वे यह साबित करने के लिए सबूत पेश कर सकते हैं कि वह उस समय एक कार्यक्रम में थे। उगराहां ने कहा, ”हमारी मांग है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष को गिरफ्तार किया जाए।” मोर्चा ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 18 अक्टूबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleITBP और लद्दाख पुलिस ने हिमालय की दो चोटियों को किया फतह, एक को दिया पूर्व पर्वतारोही ‘नोर्बु वांगदू पीक’ का नाम
    Next Article भारत-डेनमार्क कृषि, जलवायु परिवर्तन और अक्षय उर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      गिरिडीह बाजार समिति में खड़े 15 ट्रकों से 24 बैटरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      October 21, 2026

      खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

      October 21, 2026

      विदेशी फंडिंग से देश में गृहयुद्ध और अर्थव्यवस्था को तबाह करने की साजिश, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का बड़ा खुलासा

      October 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह बाजार समिति में खड़े 15 ट्रकों से 24 बैटरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
      • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 23 अक्टूबर को पहुंचेंगे रांची, मिशन 2029 और गिरिडीह उपचुनाव पर होगी चर्चा
      • खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
      • विदेशी फंडिंग से देश में गृहयुद्ध और अर्थव्यवस्था को तबाह करने की साजिश, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का बड़ा खुलासा
      • जमशेदपुर में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, नम आंखों से बोलीं महिलाएं- अगले बरस फिर आना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version