बीजिंग: चीन के आर्थिक शहर शंघाई में 145 वर्षों का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया जिसके बाद प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया।
शहर में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले सात अगस्त,2013 को 40.8 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था।
शंघाई केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला ने उच्च तापमान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
शहर में मौसम चेतावनी प्रणाली की व्यवस्था लागू होने के बाद से 13 बार तापमान संबंधी रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है।



