साउथ फिल्मों के मशहूर निर्माता एवं पत्रकार बीए राजू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 57 साल के थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बीए राजू ने प्रेमालो पावनि कल्याण , चैंटिगाडू , प्रेमीकुलु , लवली और वैसाखम जैसी साउथ की कई फ़िल्में प्रोड्यूस की हैं, जिन्हें दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। बीए राजू अपने पीछे अपने दो बेटों को छोड़ गए है। बीए राजू की पत्नी की मौत कुछ साल पहले ही हो गई थी। उनकी पत्नी बी जया भी जानी-मानी फिल्म निदेशक थीं। वहीं अब बीए राजू के आकस्मिक निधन से उनका परिवार सदमे में हैं। वहीं सोशल मीडिया पर बीए राजू के तमाम चाहनेवाले उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने बीए राजू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया-; ‘बीए राजू गारू के आकस्मिक निधन की खबर झेल नहीं पा रहा हूं। मैं उन्हें अपने बचपन से जानता था। हमने कई सालों का सफर एक साथ तय किया है। मैंने उनके साथ बेहद करीब से काम किया है। वह बेहद प्रोफेशनल व्यक्ति और दिल से बेहद जैंटलमैन और सिनेमा को लेकर काफी जुनूनी थे। हमारा परिवार उनकी दुनिया थी। यह हमारे परिवार और मीडिया जगत के लिए एक बेहद बड़ा झटका है।आपकी आत्मा को शांति मिले राजू गारू, आप बहुत याद आओगे। आपको ढेर सारा प्यार और इस मुश्किल वक्त में आपके बेटे को भगवान हिम्मत दें ।’
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



