Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»किसान आंदोलन के बीच सिंघु, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सर्विस बंद, गृह मंत्रालय का फैसला
    Breaking News

    किसान आंदोलन के बीच सिंघु, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सर्विस बंद, गृह मंत्रालय का फैसला

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिंघू, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी हैं. यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी. दिल्ली की इन सीमाओं पर किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की तीन सीमाओं के अलावा इनसे लगे इलाकों में भी 29 जनवरी रात 11 बजे से 31 जनवरी रात 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी.

    गौरतलब है कि 26 जनवरी को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई थीं. गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटना होने पर यह कदम उठाया गया था.

     

    उधर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की एक टीम गणतंत्र दिवस पर किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान भड़की हिंसा के सिलसिले में सबूत इकट्ठा करने के लिए शनिवार को लालकिला पहुंची. गौरतलब है कि 26 जनवरी को किसान संगठनों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी निर्धारित मार्ग से अलग हो गए थे और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई थी. अनेक प्रदर्शनकारी लालकिले में प्रवेश कर गए थे.

     

    दिल्ली पुलिस की क्राइ ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. पुलिस ने लालकिला परिसर में तोड़फोड़ किए जाने की घटना को राष्ट्र विरोधी गतिविधि बताया है.
    इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ”फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने लालकिले का दौरा किया और यह साक्ष्य एकत्र कर रही है.”

     

    केंद्र के नए कृषि कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग के समर्थन में किसान संगठनों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस के साथ झड़प हुई थी. अनेक प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लालकिला परिसर पहुंच गए थे, जबकि उनमें से कुछ ने इस ऐतिहासिक स्मारक के गुंबदों और उस प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगा दिया था, जहां देश के प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर ध्वाजारोहण करते हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराकेश टिकैत बोले- यह आंदोलन ‘जाट’ बनाम सरकार नहीं, किसान और सत्ता के बीच है’
    Next Article अनंतनाग जिले में तीन विभागों की संयुक्त छापेमारी में तेंदुओं की इतनी खालें जब्त, बीयर गॉलब्लेडर और मृग कस्तूरी के साथ एक शिकारी को दबोचा
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज

      November 19, 2026

      झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण

      November 19, 2026

      वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज
      • झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
      • वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन
      • CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version