Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमसे भिड़ने के बाद चीन को खुद की कमजोरी का एहसास हुआ : सीडीएस ​
    Breaking News

    हमसे भिड़ने के बाद चीन को खुद की कमजोरी का एहसास हुआ : सीडीएस ​

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस ​​​​जनरल बिपिन रावत ​ने ​भारत और चीन के बीच ​अभी भी चल रही ​तनावपूर्ण स्थिति ​के बीच ​कहा है कि ​​चीनी सैनिक ​ऊंची पहाड़ियों पर लड़ाई के अभ्यस्त नहीं हैं, इसीलिए भारत से भिड़ने के बाद उन्हें अपनी कमजोरी का एहसास हुआ और वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं​।​ इसी तरह ​पाकिस्ता​नी सेना ​​​​रक्षात्मक ढांचे को भारी नुकसान​ पहुंचने के बाद ​​​​युद्ध​ ​विराम के लिए सहमत हुई​ है​।​​ ​उन्होंने सेनाओं के पुनर्गठन के मुद्दे पर कहा कि ​​​चीन, ब्रिटेन और अमेरिकी​ सेनाओं की तरह भारत भी ​​​2022 तक ​​सैन्य थिएटर कमांड बना​ लेगा​​​​​​। ​​
    ​
    सीडीएस ​​जनरल बिपिन रावत ​ने एक साक्षात्कार में कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ​​गलवान घाटी और अन्य जगह हुई भिड़ंत के बाद चीनी सेना को​ खुद की कमजोर तैयारी और ​बेहतर ​ट्रेनिंग की ज़रूरत ​होने का​ ​एहसास हुआ है​​।​​ पहाड़ी इलाकों में हमारी सेना चीनी सेना के मुकाबले काफी बेहतर है, ​इसीलिए वे लंबे वक्त तक भारतीय सेना का ​मुकाबला ​नहीं ​कर सकते हैं​​​​।​ यही वजह है कि पूर्वी लद्दाख में सर्दियों के दौरान चीन ने ​अपने ​सैनिकों की तैनाती में ​90 फीसदी ​बदलाव किया​ जबकि ​पर्वतीय युद्ध​ में माहिर ​भारतीय सैनिक मजबूती से तैनात हैं​​​​​। ​चीनी सेना में मुख्य ​रूप से सैनिकों की भर्ती मैदानी इलाकों ​और छोटी अवधि के लिए होती है​​।​ इस कारण उनके पास पहाड़ी इलाकों में लड़ाई एवं तैयारी का अनुभव नहीं होता है जबकि भारतीय सैनिक ऐसे इलाकों में रहने और लड़ने में माहिर माने जाते हैं​​​​।​​​​​​​
     
    भारतीय सेना की तैयारियों को लेकर बिपिन रावत ​ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने बेहतरीन तैयारी की है और हालात को भांपा है​​।​ ​​रावत ​ने यह पूछे जाने पर कि क्या सेना की बढ़ती तैनाती को देखते हुए उत्तरी मोर्चा भी पश्चिमी मोर्चे जितना महत्वपूर्ण हो गया है, उन्होंने क​​हा कि दोनों मोर्चे देश के लिए प्राथमिकता हैं​​।​ ​​उन्होंने कहा कि हमने इस तरह से तैयारी की है कि हमारे जो सैनिक उत्तरी सीमाओं पर तैनात हैं, वह पश्चिमी सीमा पर काम करने में सक्षम हैं​​। दूसरी तरफ पश्चिमी सीमा पर तैनात सैनिक उत्तरी सीमा पर तैनाती के लिए तैयार हैं​​।​ ​​उन्होंने माना कि उत्तरी सीमा पर कुछ अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती की गई है क्योंकि​ इधर दिखने में आया है कि चीनी सेना यहां पर ज्यादा ​सक्रिय हैं​​​।​​​​
     
    ​जनरल बिपिन रावत​ ने सेनाओं के पुनर्गठन के बारे में कहा कि ​तीनों सेनाओं को एकजुट कर​के और मजबूत किया जाएगा​​।​ तीनों सेनाएं एक​ ​साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं​​।​ भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से अलग तरह की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग थियेटर कमांड बनाए जाएंगे​​।​ जरूरत के मुताबिक भारत में 4 कमांड तक हो सकते हैं​​।​ इसी के तहत समुद्री खतरे को देखते हुए मेरीटाइम कमांड, चीन को ध्यान में रखते हुए एक कमांड और जम्मू-कश्मीर के लिए थिएटर कमांड का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है​​।​ जिस तरह चीन, ब्रिटेन और अमेरिकी सेनाएं पहले से ही एकीकृत हैं​, उसी तरह हम अपने संसाधनों का बेहतर तरीके से उपयोग कर​के ​अपनी परिचालन क्षमता बढ़ा सकते हैं​​।​ उन्होंने कहा कि ​चीन, ब्रिटेन और अमेरिकी​ सेनाओं की तरह भारत भी ​​​2022 तक ​​सैन्य थिएटर कमांड बना​ लेगा​​​​​​। ​​​​
     
    ​​पाकिस्तान सेना युद्ध​ ​विराम के लिए क्यों सहमत हुई, इसके जवाब में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि इसके कई कारण हो सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों से युद्धविराम उल्लंघन ​करने पर भारत की जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तानी सेना के ​​रक्षात्मक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। चूंकि उनके सैनिक गांवों के बहुत करीब से काम करते हैं, ​इसलिए ​कभी-कभी वहां रहने वाले लोग और उनके मवेशी प्रभावित होते हैं। ​उन्होंने कहा कि आज पश्चिमी मोर्चा भी बहुत सक्रिय है और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। ​यह सब मुद्दे पाकिस्तान के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं, ​इसलिए अब उन्हें भी भारत के साथ शांति की तलाश करना सबसे अच्छा तरीका ​लगा ​है। अगर वे शांति चाहते हैं तो यह दोनों देशों के लिए अच्छा होगा, खासकर पाकिस्तान के लिए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत सिंह पर फिल्म को लेकर हाई कोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले पर रोक लगाने से इनकार
    Next Article सीमापर लाकर वेश्यावृत्ति में धकेली गई बांग्लादेश की किशोरी को बीएसएफ ने वापस भेजा
    shivam kumar

      Related Posts

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

      November 16, 2026

      चीन की हर गतिविधि पर भारत की नजर, किसी भी आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम: वायुसेना प्रमुख

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      • चीन की हर गतिविधि पर भारत की नजर, किसी भी आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम: वायुसेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version