Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»ब्लॉग»आम आदमी के बहाने
    ब्लॉग

    आम आदमी के बहाने

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 23, 2017No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बाल मुकुंद ओझा : आम आदमी आजकल सर्वत्र चर्चा में है। राजनीतिक दलों के लिए आम आदमी शब्द की अपनी व्याख्या है। नेता लोग गाहे-बगाहे आम आदमी पर भाषण झाड़ते रहते हैं। चुनाव के दिनों में आम आदमी सबका प्रिय हो जाता है, सबको उसकी फिक्र सताने लगती है! सत्तारूढ़ दल जहां आम आदमी के विकास की चर्चा करते हैं, उसकी भलाई के नये वादे करते हैं, वहीं विपक्षी पार्टियां आम आदमी की दुर्दशा बयान करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिए जूझ रहे इस आम आदमी को तरह-तरह के सब्जबाग दिखाने में हर कोई आगे है। सबसे ताजा प्रकरण नोटबंदी का है। सत्तापक्ष का कहना है कि नोटबंदी से देश का अवाम खुशहाल होगा और जल्दी ही इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। वहीं विपक्ष का आरोप है कि नोटबंदी ने देश के आम आदमी को बर्बाद कर दिया। खैर, राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो चलते ही रहते हैं, मगर एक बात आईने की तरह साफ है कि नोटबंदी का शिकार भी आम आदमी ही हुआ है। पूरा देश रोज-रोज कतार में खड़ा होने को विवश हो गया।

    यह कतार वास्तविक और कृत्रिम दोनों ही है। सक्षम लोगों ने जमकर आम आदमी की धुलाई की है। नोटबंदी ने एक-एक पैसे के लिए तरसा दिया तो सक्षम लोगों ने गरीबों के बैंक खातों का अपहरण कर उनका चीर हरण कर लिया। मजदूर, कामगार और किसान बरबाद हो गये। अब तो पचास दिन भी पूरे हो गये। भ्रष्टाचारियों ने नियम-कायदों को धता बता कर नए रास्ते खोज लिये और काली कमाई को सफेद करा लिया। जिस कमीज के उजली होने का हम भ्रम पाले हुए थे वह काली निकली। जिन कंधों पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग की जिम्मेदारी थी, वही किनारे हो लिये। यह पूरा नहीं तो आंशिक सत्य अवश्य है कि अमीरों के साथ-साथ नौकरशाही और बैंकिंग व्यवस्था के भ्रष्ट तत्त्वों ने काले धन के खिलाफ इस शानदार मुहिम को पलीता लगा दिया और सबसे बड़ी बात यह कि इसका शिकार एक बार फिर आम आदमी ही हुआ है। जिस आम आदमी की बहबूदी की हम बात कर रहे हैं उसकी चीरफाड़ करने में हमारे राजनीतिक ही सबसे आगे रहे। आम आदमी को आज सियासी भ्रष्टाचार ने निगल लिया है। भ्रष्टाचार समाज में शिष्टाचार के रूप में प्रतिस्थापित हो गया है। बाड़ खेत को खाने लगी है। सेवा के घोषित मकसद से आने वाले लोग रावण और कुंभकरण जैसे दिखाई देने लगे हैं। अनियमितता, भ्रष्टाचार और लाल फीताशाही हमारे सिस्टम का एक अंग बन गई है। देश के राजनीतिकों और कर्णधारों ने भ्रष्टाचार को पनपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आम आदमी आज भी रोजी-रोटी और कपड़े के लिए मोहताज है, वहीं हमारे प्रतिनिधि कहे जाने वाले कथित शूरमाओं के पास अकूत धन है। शासन के कर्णधार कई मंत्रियों और कई अफसरों को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

    आये दिन भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के पकड़े जाने की खबर आती है। इनके पास से करोड़ों की बेहिसाब संपत्तियां और नकदी बरामद की जा रही है। आम आदमी की प्रताड़ना को नजरअंदाज किया जा रहा है। शासन व्यवस्था में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले देश के मेहनतकश लोग प्रताड़ित किये जा रहे हैं। रक्षक ही भक्षक बन गये हैं। गांधी, पटेल, नेहरू, लोहिया और दीनदयाल के आदर्शों पर चलने की दुहाई देने वालों को आत्म-चिंतन करने की जरूरत है।
    दरअसल, यह आम आदमी है क्या, इस पर विस्तृत चर्चा की जरूरत है। आम आदमी से यहां हमारा मतलब उस नागरिक से है जो जी-तोड़ मेहनत कर अपना गुजारा करता है; दो जून रोटी के लिए अपना पसीना बहाता है। आम आदमी चाहे गांव का हो या शहर का, उसकी बुनियादी जरूरतें एक ही हैं। रोटी, कपड़ा और मकान की उसकी जरूरतें आसानी से पूरी हो जायें, यही वह चाहता है। वह कड़ी मेहनत करता है। बुनियादी सुविधाएं हासिल करने के जी-तोड़ प्रयास करता है। वह चाहता है कि उसकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतिफल उसे मिले। पानी, बिजली, सड़क, रोजगार, रसद आदि सुविधाओं में कोई अवरोध न आए और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का उसे समय पर लाभ मिले। आम आदमी कोई निर्धन, नंगा या भूखा नहीं रहना चाहता।

    आम आदमी एक साधारण-सा दिखाई देने वाला इस देश का नागरिक है। महात्मा गांधी के शब्दों में आम आदमी देश की आत्मा है। देश के विकास और प्रगति में उसका बहुमूल्य योगदान है। उसकी कड़ी मेहनत से देश आगे बढ़ता है। आम आदमी हमारे खाने की जरूरतों को पूरा करने वाला किसान है तो बड़ी-बड़ी अट्टालिकाएं खड़ा करने वाला मजदूर है। वह रिक्शे वाला है, आॅटो वाला है। चाय की थड़ी वाला है तो सब्जी वाला है। वह विद्यार्थी है तो सरकारी सेवक भी। आम आदमी अपनी तिजोरी भरने की सोच नहीं रखता। वह चाहता है कि इतना कमा ले कि उसके परिवार का भलीभांति भरण-पोषण हो। उसका बच्चा पढ़-लिख कर अपनी जिंदगी संवारे। आज यही आम आदमी हर जगह चर्चा में है। अजीब नजारा है। राजनीतिक दलों के लिए एक खास कारण से वह आकर्षण का केंद्र है।
    नेता चाहते हैं कि आम आदमी उसकी पार्टी का वोट बैंक बने और उसे सत्ता की चाबी सौंपे। आजादी के बाद से ही आम आदमी के कल्याण और विकास की बातें होती रही हैं। गरीबी को लेकर हमारी सियासत हमेशा सरगर्म रहती है। गरीब किसे कहते हैं? सामान्य रूप से जो व्यक्ति अपनी भूख मिटाने में असमर्थ है अथवा अपनी आय से अपनी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति नहीं कर सकता वह गरीब है। अलग-अलग देशों में गरीबी की परिभाषा अलग-अलग है। आम आदमी और गरीबी का चोली दामन का साथ है। आम आदमी कड़ी मेहनत करने के बाद भी गरीबी की गिरफ्त से बाहर नहीं निकल पाता। पर यह कोई अनिवार्य नियति नहीं है, यह हमारे देश में प्रचलित नीतियों की विडंबना है। इन नीतियों में श्रम को मामूली और पूंजी को बहुत ज्यादा महत्त्व दिया जाता है। फिर, गरीबी रेखा की परिभाषा इस तरह से तय की जाती है कि आंकड़ों में ही सही, गरीबी को लगातार और तेजी कम होते दिखाया जा सके। और इस तरह बराबर एक ऐसा माहौल बनाया जाता है जिससे लगे कि मौजूदा आर्थिक प्राथमिकताएं और नीतियां सही दिशा में चल रही हैं।

    सरकारों के घोषित उद््देश्यों और नीतियों में जोअंतर्विरोध हैं उन्हीं का नतीजा है कि आजादी के सात दशक बाद भी आम आदमी गरीबी की गिरफ्त से बाहर नहीं निकल पाया है। अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के बाद भी आम आदमी पूर्ववत वहीं खड़ा है। उसे इस अवधि में कल्याणकारी योजनाओं का कुछ लाभ अवश्य मिला है, मगर इतना नहीं कि निर्णायक साबित हो। बुनियादी सुविधाएं हासिल करने की उसकी जद््दोजहद आज भी जारी है। कहने को भारत दुनिया की बहुत तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है और उसकी विकास दर भी पिछले बारह-तेरह वर्षों में, दो-तीन वर्षों को छोड़ कर ऊंची रही है। लेकिन इसका लाभ आम आदमी को कितना मिला है, यह देश के चालीस से पैंतालीस फीसद बच्चों के कुपोषित होने के आंकड़ों, किसानों की खुदकुशी की घटनाओं और हर साल आने वाली संयुक्त राष्ट्र की मानव विकास रिपोर्टों से पता चल जाता है। जाहिर है, दावों और हकीकत के बीच बहुत चौड़ी खाई है। यह खाई कब पाटी जा सकेगी!

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, विरोध करती तो प्राइवेट पार्ट पर करता प्रहार
    Next Article आंखों का सुकून ही नहीं, जीवन का आधार हैं ये प्रवासी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    May 19, 2023

    अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

    May 19, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
    • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
    • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
    • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version