Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एसआईटी करेगी पूर्व सीबीआई प्रमुख पर आरोपों की जांच
    Top Story

    एसआईटी करेगी पूर्व सीबीआई प्रमुख पर आरोपों की जांच

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ कोयला घोटाले की जांच को प्रभावित करने के प्रयासों के बारे मे पहली नजर के आरोपों की जांच के लिए आज विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया। इस जांच दल का नेतृत्व जांच ब्यूरो के निदेशक करेंगे।”

    न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर, न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति एके सिकरी की पीठ ने कहा कि ब्यूरो के निदेशक जांच कार्य के लिए शीर्ष अदालत को सूचित करके अपनी पसंद के दो अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। पीठ ने कहा कि सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक एमएल शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति ने पहली नजर में यह पाया है कि सिन्हा ने कोयला घोटाले की जांच को कथित रूप से प्रभावित करने का प्रयास किया था।

    पीठ ने कहा कि चूंकि जांच ब्यूरो में अब बदलाव हो चुका है, हम जांच ब्यूरो में अपना विश्वास बनाए रखेंगे। साथ ही न्यायालय ने स्पष्ट किया कि उसने पहले से लंबित याचिका या एमएल शर्मा समिति की रिपोर्ट पर कोई राय व्यक्त नहीं की है।

    न्यायालय ने कहा कि कोयला घोटाला मामलों में विशेष लोक अभियोजक वरिष्ठ अधिवक्ता आरए चीमा इस मामले में अपने दल के साथ के कानूनी पहलुओं पर सीबीआई निदेशक की मदद करेंगे। पीठ ने जांच ब्यूरो के निदेशक से कहा कि वह इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख पर अपने दल के स्वरूप के साथ इस जांच को पूरा करने के लिए लगने वाले समय की जानकारी न्यायालय को दें।

    शीर्ष अदालत ने गत वर्ष 12 जुलाई को रंजीत सिन्हा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए दायर याचिका पर सुनवाई पूरी की थी। इससे पहले, अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने न्यायालय को सूचित किया था कि सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक एमएल शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा है कि सिन्हा ने इस घोटाले के प्रभावशाली आरोपियों से मुलाकात की थी। पहली नजर में संकेत मिलता है कि जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था।

    रोहतगी को समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट गोपनीयता बनाए रखने की शर्त पर अवलोकन के लिए दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने रिपोर्ट का अवलोकन किया है जिसने यह पाया है कि सिन्हा के आवास की आगंतुक डायरी में प्रविष्टियां सही है। हालांकि, रोहतगी ने यह भी कहा था कि डायरी की प्रविष्टियों की सच्चाई के बारे में सिर्फ साक्ष्य के माध्यम से न्यायालय ही पता लगा सकता है।

    शीर्ष अदालत द्वारा नियुक्त यह समिति कोयला घोटाले की जांच सिन्हा द्वारा कथित रूप से प्रभावित करने आरोपों की जांच कर रही थी। समिति ने आरोपी व्यक्तियों के साथ मुलाकातों को पूरी तरह अनुचित बताया था। न्यायालय ने सात दिसंबर, 2015 को सिन्हा के सरकारी निवास की मूल आगंतुक डायरी शर्मा के नेतृत्व वाली समिति को सौंपने का आदेश दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleख़ुद HIV पोज़िटिव था, फिर भी जानबूझ कर कईयों को किया संक्रमित
    Next Article शेयर बाजारों में मजबूती, सेंसेक्स 83 अंक ऊपर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने

    March 16, 2026

    धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार

    March 16, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद में नई टीम की शुरुआत, अध्यक्ष नौशीन खान सहित 22 वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने
    • ट्रंप का नाटो को अल्टीमेटम- होर्मुज नहीं बचाया तो भुगतना होगा अंजाम
    • काठमांडू में जेन-जी आंदोलन रिपोर्ट को लेकर हंगामा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
    • मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
    • धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version