Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ओम पुरी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
    Top Story

    ओम पुरी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 6, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  जानेमाने अभिनेता ओम पुरी का आज शाम यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया और इस मौके पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।

    उनका आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 66 साल के थे।

    यहां के ओशीवरा श्मशान स्थल पर आज शाम 6.45 बजे उनके अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हुईं और उनके बेटे इशान ने मुखाग्नि दी।

    बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक यहां उनकी आखिरी झलक पाने के लिए जमा थे। शाम करीब छह बजे उनका पार्थिव शरीर अंधेरी स्थित उनके आवास से एंबुलेंस के जरिए श्मशान घाट ले जाया गया। पार्थिव शरीर को ले जाने से पहले आवास पर कुछ देर पूजा भी की गई।

    पुरी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी नंदिता, बेटा इशान और फिल्मकार अशोक पंडित पार्थिव शरीर के साथ थे।

    अभिनेता शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, इरफान, गुलजार, शक्ति कपूर, प्रकाश झा, सतीश कौशिक, रणवीर शौरी, अभिषेक चौबे, राहुल ढोलकिया, मनोज बाजपेयी, केतन मेहता, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज कपूर, रमेश सिप्पी, श्याम बेनेगल, सुधीर मिश्रा, पीयूष मिश्रा तथा कई अन्य लोगों ने पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    अनिल कपूर, कबीर खान, सुप्रिया पाठक, जॉनी लीवर, आलोक नाथ, रत्ना पाठक शाह, विवान शाह, इला अरूण, कंवलजीत सिंह, फरहान अख्तर और सोनू सूद ने भी इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी इस्तीफा दें, आडवाणी, जेटली या राजनाथ की अगुवाई में बने ‘राष्ट्रीय सरकार’: ममता
    Next Article नोटबंदी पर शिवसेना ने केंद्र सरकार को घेरा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अभिनेता राजा गुरु की फिल्म ‘आराध्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

    July 6, 2025

    ‘धुरंधर’ का पहला लुक आया सामने, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

    July 6, 2025

    जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

    July 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version