रांची: राज्य की पुलिस अब प्रत्येक मुहल्ले के लोगों के पास जायेगी, ताकि वे खुद को सुरक्षित समझें और भयमुक्त वातारण में रह सकें। इसकी शुरुआत रविवार को शहर के 20 मुहल्लों से हुई। ‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीजीपी डीके पांडेय ने मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में किया। इस मौके पर डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि आज का दिन रांची और झारखंड की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। सुरक्षा की दृष्टि से यह पहल की गयी है। रांची और राज्य सुरक्षित होगा, तभी झारखंड विकास करेगा।
दी गयी ट्रेनिंग
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि पुलिस की यह महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत पुलिस और पब्लिक मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके लिए शक्ति कमांडो और बीट अफसर को ट्रेनिंग दी गयी है। पुलिस व मुहल्ला समिति के साथ दोस्त बनकर अपराधियों में खौफ पैदा करेंगे। एसएसपी के अनुसार, महिला शक्ति कमांडो स्कूल-कॉलेज और मुहल्ले की लड़कियों-छात्राओं की दोस्त बनकर उनकी सुरक्षा करेंगी। इसके लिए 47 बीट अफसरों, 40 शक्ति कमांडो और 10 महिला अफसरों को तीन दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें बताया गया कि वे जनता के साथ कैसे दोस्ताना व्यवहार करेंगे और उनकी समस्याओं को हल करने की कोशिश करें। एसएसपी ने कहा कि आज पुलिस की कार्यशैली में बदलाव समय की मांग है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



