रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में बजरंग महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित बजरंग महतो ने प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी एक विदेशी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने दो दिनों के भीतर 50 लाख देने को कहा। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि धमकी देने में इस्तेमाल किए गए नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल के जरिए भी पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। मामला दर्ज कर गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version