Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»मंत्री बाउरी की सूझबूझ से दो शातिर गिरफ्तार
    रांची

    मंत्री बाउरी की सूझबूझ से दो शातिर गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 29, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड के खेल एवं भूमि सुधार तथा राजस्व मंत्री अमर बाउरी की सूझबूझ से विधायकों-सांसदों से ठगी करनेवाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें संजय तिवारी (फैजाबाद, उत्तर प्रदेश) और उसका सहयोगी गौरव शामिल है। दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली क्राइम ब्रांच ने की है। शनिवार को झारखंड विधानसभा में सदन के बाहर मंत्री बाउरी ने पत्रकारों को बताया कि संजय तिवारी खुद को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बताकर दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उनसे मिला था। दोनों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम यूपी चुनाव में मदद के लिए पार्टी फंड में राशि देने को कहा था। उन्होंने भाजपा नेता राम मोहन से मंत्री बाउरी की बात तक करायी थी।
    ऐसे दबोचा गया दलालों को
    इससे पूर्व जब वह गुजरात में थे तो उनके नंबर और पीए सुशांत के नंबर पर 20 जनवरी को फोन कर पार्टी के नाम पर उन्होंने पैसे मांगे थे। इसके बाद दिल्ली आने पर फिर उनसे फोन पर भाजपा नेता राम मोहन का नाम लेकर पैसे की मांग की गयी। इसके बाद उनका माथा ठनका। तब वह स्वयं राम मोहन से दिल्ली कार्यालय में मिले। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। इन फर्जी दलालों को पकड़वायें। फिर उनके पीए सुशांत ने झारखंड भवन के सीइओ से इसकी शिकायत की थी। सीइओ ने मामले को दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंपा था। इसके बाद जब फोन आया, तो मंत्री बाउरी ने उन्हें झारखंड भवन बुला लिया। तब तरुण नामक एक युवक झारखंड भवन पहुंचा, जहां क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसकी गिरफ्तारी गुप्त रखी गयी। फिर जब फोन आया, तो मंत्री ने कहा कि उक्त युवक को दो लाख रुपये दे दिये गये हैं।
    इसके बाद मंत्री वापस रांची लौट आये, लेकिन फिर 24 जनवरी को भी मंत्री को फोन कर जल्द से जल्द पैसा देने की मांग की गयी, तब कॉल ट्रेस के आधार पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने संजय और गौरव को को दबोच लिया।
    नॉर्थ-ईस्ट के नेता ज्यादा बनते हैं शिकार
    मंत्री बाउरी ने बताया कि ये दलाल नार्थ-इस्ट के नेताओं को ज्यादा शिकार बनाते हैं। गिरफ्तार संजय ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती का भी स्टिंग किया था।
    2005 से कर रहा ठगी
    दिल्ली क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक संजय तिवारी और गौरव शातिर हैं और 2005 से ही ठगी कर पैसे बना रहे हैं। दोनों स्टिंग करने के अलावा बड़े नेताओं के नाम की धमकी देकर पार्टी फंड में पैसा देने के अलावा अन्य स्रोतों से भी पैसे की डिमांड करते थे। इसके शिकार हुए लोगों की फेहरिस्त लंबी बतायी जा रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच के खुलासे के बाद मामला साफ होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजांच करवा लो 1995 के बाद किसने कितनी जमीन खरीदी
    Next Article उतराखंड की इस लड़की ने पहाड़ो पर शुरू किया अनोखा स्टार्टअप और कमाती है करोड़ो !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड उच्च न्यायालय ने मानचित्र अनुमोदन में अनियमितताओं से संबंधित जनहित याचिका का किया निपटारा

    November 21, 2025

    राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता के संकल्प को किया मजबूत

    November 21, 2025

    रांची सदर अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप

    November 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में अटल कैंटीन का शिलान्यास, जरूरतमंदों को 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन
    • धनबाद में जांच एजेंसी की दबिश, कोयला कारोबारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी
    • झारखंड उच्च न्यायालय ने मानचित्र अनुमोदन में अनियमितताओं से संबंधित जनहित याचिका का किया निपटारा
    • राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता के संकल्प को किया मजबूत
    • लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक नीचे, निफ्टी 26,105 पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version