Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मदद की मांग की थी, कर्ज की नहीं: माल्या
    Top Story

    मदद की मांग की थी, कर्ज की नहीं: माल्या

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश से फरार उद्योगपति विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के पतन का दोष सरकार की नीतियों और आर्थिक हालात के माथे मढ़ते हुए सरकार पर ही सवाल उठाए हैं। माल्या ने कहा कि सरकारी एयरलाइन ‘एअर इंडिया’ को संकट से उबारने के लिए जनता के पैसों का इस्तेमाल किया गया लेकिन ‘सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन’ को बचाने के लिए ऐसा नहीं किया गया।

    माल्या ने अपने बचाव में कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि वह कर्ज नहीं चाहते थे बल्कि वह चाहते थे सरकार अपनी नीतियों में बदलाव कर उनकी मदद करे। उन्होंने ‘एअर इंडिया को दिए गए पब्लिक फंड’ पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘किंगफिशर एयरलाइंस जब डूबी उस समय तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल थीं और डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा हुआ था।

    अर्थव्यवस्था की हालत खराब थी।’

    एक और ट्वीट में माल्या ने लिखा कि इससे सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस किंगफिशर सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि सरकार ने एयर इंडिया के लिए बेल आउट पैकेज दिया लेकिन किंगफिशर के लिए नहीं। माल्या ने कहा कि वह नीति में बदलाव चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे उनकी एयरलाइंस पर बहुत बुरा असर पड़ा। उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने मदद मांगी थी कर्ज नहीं।

    माल्या ने दावा किया कि किंगफिशर एयरलाइंस भारत की सबसे बड़ी और सबसे अच्छी एयरलाइ थी जो दुर्भाग्य से आर्थिक और नीतिगत वजहों से नाकाम हो गई। उन्होंने केएफए के सभी कर्मचारियों और स्टेकहोल्डर्स से माफी भी मांगी और कहा कि काश सरकार ने मदद की होती। किंगफिशर को लोन के रूप में मिले पब्लिक फंड के फंसने के आरोपों पर माल्या ने कहा कि एअर इंडिया को जो पब्लिक फंड दिया गया, उसका क्या?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदालों, गुड़ में गिरावट; चीनी, चना, तेल स्थिर
    Next Article माइक्रोसॉफ्ट का पूंजीकरण 17 साल के उच्चतम स्तर पर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही

    July 31, 2025

    जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

    July 31, 2025

    अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति

    July 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
    • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
    • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
    • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
    • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version