मुंबई: मौजूदा ओलंपिक और विश्व 800 मीटर चैंपियन और विश्व रिकार्डधारक डेविड रूडिशा को 15 जनवरी को होने वाली 14वीं मुंबई मैराथन का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दूत नियुक्त किया गया है। कीनिया के 28 वर्षीय रूडिशा ने रियो ओलंपिक 2016 में 800 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था।
उन्होंने इससे चार साल पहले लंदन ओलंपिक में एक मिनट 40.91 सेकेंड के विश्व रिकार्ड के साथ सोने का तमगा हासिल किया था। रूडिशा इससे पहले 2012 में दिल्ली हाफ मैराथन के प्रतियोगिता दूत रहे थे और तब वह भारत यात्रा पर आये थे।