Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»टेंडर छोड़ें, स्थानीय लोगों को जोड़ें: रघुवर
    रांची

    टेंडर छोड़ें, स्थानीय लोगों को जोड़ें: रघुवर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्किल्ड व्यक्ति की मांग देश ही नहीं पूरी दुनिया में है। हमें अपने राज्य के युवाओं को क्वालिटी प्रशिक्षण देकर इतना योग्य बनाना है कि उनकी मांग देश-विदेश में हो। वे चाहें तो अपना रोजगार भी शुरू कर दूसरे को रोजगार दें। 20 लाख लोगों को हमारी सरकार प्रशिक्षण देगी। लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए टेंडर न करें। स्थानीय लोगों को जोड़ें। सीएम शनिवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड कौशल विकास मिशन की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    चेताया, प्रशिक्षण के नाम पर खानापूर्ति ना हो : मुख्यमंत्री
    सीएम ने कहा कि प्रशिक्षण देने में किसी प्रकार की खानापूर्ति न हो। गांवों में दिये जानेवाले प्रशिक्षण में बागवानी, लाह, तसर, वनोपज आदि का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ें। उद्यमी सखी मंडली को लाह चुनने व उनसे उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दें। इसी तरह शहरी क्षेत्र में ब्यूटिशियन, मैकेनिक, कारपेंटर, प्लंबर आदि का प्रशिक्षण दें। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो आदि शहरों में सफाई अभियान से इन्हें जोड़कर शहरों को भी साफ सुथरा करें। उन्होंने हर तीन माह में शासी निकाय की बैठक कर कार्य की प्रगति की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।
    ट्रेनरों के लिए खुलेगा स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खाली पड़े भवनों में हर जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर की शुरुआत करें। रांची में मेगा स्किल सेंटर जल्द खोला जाये। स्कूल के साथ ही कॉलेज, पॉलिटेक्निक में भी वोकेशनल ट्रेनिंग की शुरुआत की जायेगी। इनके सर्टिफिकेट के लिए जैक और एनएसडीसी के बीच करार करने का निर्देश दिया। उन्होंने हर जिले में कामर्शियल व्हेकल ट्रेनिंग सेंटर खोलने को कहा। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्तों को दिया जायेगा। राज्य में ट्रेनर के लिए स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना करने को कहा।
    बैठक में शिक्षा मंत्री नीरा यादव, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, उच्च शिक्षा सचिव अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड का गौरव है सैनिक स्कूल तिलैया : एसपी सुरेंद्र
    Next Article विकास बाधित करनेवाले पर करें कार्रवाई
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    तालाब में युवक के डूबने की सूचना पर लोगों की भीड़, एनडीआरएफ बुलाने को लेकर सड़क जाम

    August 20, 2025

    झारखंड के उत्तर पश्चिम जिलों में 22 को भारी बारिश की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी

    August 20, 2025

    वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार रवाना हुआ झारखंड कांग्रेस के नेताओं का दल

    August 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव
    • बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या
    • इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए
    • संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए
    • कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version