Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विराट की कप्तानी में टीम सबसे सफल साबित होगी: महेंद्र सिंह धोनी
    Top Story

    विराट की कप्तानी में टीम सबसे सफल साबित होगी: महेंद्र सिंह धोनी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 13, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पुणे: महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के सीमित ओवरों का कप्तान पद छोड़ने के अपने अचानक लिए गए फैसले के संदर्भ में शुक्रवार को कहा कि भारत में अलग फॉर्मैट के लिए अलग कप्तान की व्यवस्था नहीं चलती। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम अब तक की सबसे सफल टीम बनकर इतिहास रचेगी। इंग्लैंड के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले कप्तानी छोड़कर धोनी ने सभी को हैरान कर दिया था।

    कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए धोनी ने कहा, ‘मैं विभाजित कप्तानी में विश्वास नहीं करता। टीम के लिए केवल एक कप्तान होना चाहिए। भारत में अलग फॉर्मैट के लिए अलग कप्तान की व्यवस्था नहीं चलती।

    मैं सही समय का इंतजार कर रहा था। मैं चाहता था कि विराट इस काम में सहज महसूस करें। इस फैसले में कुछ भी गलत नहीं है। इस टीम में तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। मेरा मानना है कि यह पद छोड़ने का सही समय था। विराट और उनकी टीम मेरी तुलना में अधिक मैच जीतेगी। मुझे लगता है कि यह अब तक सबसे सफल टीम होगी। उनके पास इस तरह की अनुभव और क्षमता है। उन्होंने नॉकआउट टूर्नामेंट खेले हैं और उन्होंने इन्हें दबाव में खेला है। मेरा पूरा विश्वास है कि यह ऐसी टीम है जो इतिहास फिर से लिखेगी।’

    धोनी ने कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले के संबंध में कहा कि उन्होंने BCCI को काफी पहले इस बारे में अवगत करा दिया था। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में 2014 के दौर में टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद से ही यह उनके दिमाग में घूम रहा था। धोनी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी का टीम की अगुवाई करना महत्वपूर्ण है। जब विराट ने टेस्ट कप्तानी संभाली तभी से यह बात मेरे दिमाग में थी। मैं चाहता था कि वह पद संभाले और इसमें सहज रहे। मैं कुछ मैचों में कप्तान बने रहना चाहता था और अब आखिर में मैंने फैसला किया कि अब आगे बढ़ने और विराट को सीमित ओवरों की भी कप्तानी सौंपने का समय आ गया है। विकेटकीपर हमेशा टीम का उपकप्तान होता है। कप्तान क्या चाहता है मैं उस पर करीबी नजर रखूंगा। मेरी विराट से पहले ही बातचीत हो गई है। जब भी वह चाहेगा मैं उसे सुझाव देने के लिए वहां रहूंगा। मुझे फील्डिंग की सजावट पर करीबी नजर रखनी होगी।’

    धोनी ने कहा कि उन्होंने कप्तान के रूप में उतार-चढ़ाव के बावजूद इसका पूरा लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा, ‘मुझे जिंदगी में किसी चीज का खेद नहीं है। कई अच्छी चीजें हुई इनमें किसी एक का चयन करना मुश्किल है। मेरे लिए यह यात्रा उतार-चढ़ाव वाली रही। जब मैंने शुरुआत की तो कई सीनियर खिलाड़ी टीम में थे। मैंने युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की कोशिश की। जब सीनियर खिलाडि़यों ने संन्यास लिया तो जूनियर ने उसके बाद अच्छा प्रदर्शन किया। वे भारतीय क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ाने में सफल रहे।’ उन्होंने कहा, ‘यह ऐसी यात्रा रही जिसका मैंने वास्तव में लुत्फ उठाया और जब मैं इस बारे में सोचता हूं तो मेरे चेहरे पर मुस्कान तैर जाती है। यह आसान रही हो या मुश्किल, मैंने इसका भरपूर आनंद लिया।’

    कोहली के साथ अपने समीकरणों के बारे में पूछे गए सवालों पर धोनी ने कहा कि एक दूसरे का पूरा सम्मान करने वाले संबंध रहे। उन्होंने कहा, ‘हम एक दूसरे के काफी करीब है। विराट एक ऐसा खिलाड़ी है जो जब भी मौका मिले तब खुद में सुधार करना चाहता है। वह हमेशा अधिक से अधिक योगदान देना चाहता है। हम एक दूसरे से बहुत बातचीत करते हैं। मेरा काम जहां भी जरूरत हो उसकी मदद करना है और विकेटकीपर के रूप में उसे सलाह देनी है। अच्छी बात यह है कि अगर मैं उसके पास 100 विचार लेकर जाता हूं तो उनमें से सभी को मना कर सकता है।’ धोनी से पूछा गया कि क्या वह अपनी बल्लेबाजी पोजिशन बदलने पर विचार करेंगे, उन्होंने कहा, ‘जब मैं कप्तान था तो मैं थोड़ा नीचे आकर सारी अतिरिक्त जिम्मेदारी लेता था। मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा लेकिन आखिर में किसी व्यक्ति की तुलना में टीम अधिक महत्वपूर्ण है। टीम जहां भी चाहेगी मैं वहा बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसैनिक मुझे भेजें अपनी शिकायत, सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करें: आर्मी चीफ
    Next Article दस साल पुराने डीजल वाहनों पर रोक हटाने को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा केंद्र
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू

    May 1, 2026

    केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट

    May 1, 2026

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
    • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
    • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
    • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version