Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»“CM अखिलेश” ने ख़राब कर ली है अपनी “छवि”, सर्वें
    Top Story

    “CM अखिलेश” ने ख़राब कर ली है अपनी “छवि”, सर्वें

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 28, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: लोकल सर्कल नाम की एक एजेंसी ने यूपी के मतदाताओं के बीच एक सर्वे किया, जिसमें आम जनता से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय पूछी गई इसके अलावा आने वाली सरकार से जनता की उम्मीदों पर भी सवाल पूछे गए.

    करीब 5 हजार लोगों के बीच किए गए इस सर्वे में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. लोगों से पहला सवाल पूछा गया कि यूपी की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात कैसे हैं?

    इसके जवाब में 70 फीसदी लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बहुत बुरा बताया जबकि 19 फीसदी लोगों का मानना है कि अस्पताल तो हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं हैं. 9 फीसदी लोग ऐसे हैं जो मानते हैं कि अस्पताल कम हैं, लेकिन सुविधाएं ठीक हैं जबकि अच्छे अस्पताल और अच्छी सुविधाओं का दावा केवल दो फीसदी लोगों ने ही किया.

    लोगों से जब पूछा गया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए आने वाली सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं? इसके जवाब में 55 फीसदी लोगों ने कहा कि सरकारी अस्पताल में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं तो हालात बेहतर होंगे जबकि 36 फीसद लोगों का कहना है कि प्राइवेट अस्पताल में इलाज सस्ता किया जाए. वहीं 7 फीसद लोगों ने सरकारी अस्पतालों की तादाद बढ़ाने की बात भी कही जबकि 2 फीसद लोगों ने पूरे राज्य में प्राइवेट अस्पताल खोलने की बात कही

    लोकल सर्कल के सर्वे के नतीजों में यूपी की कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के दौरान लोगों से पूछा गया कि राज्य की वर्तमान कानून और सुरक्षा व्यवस्था कैसी है और आप खुद को कितना सुरक्षित महसूस करते हैं?

    इसके जवाब में 45 फीसद लोगों ने कहा कि वो पूरी तरह असुक्षित महसूस करते हैं जबकि 37 फीसद लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में रहते हैं. वहीं 15 फीसद लोगों का मानना है कि सुरक्षा की चिंता रहती है, लेकिन पुलिस के सहयोग से वो कम हो जाती है जबकि केवल 3 फीसद लोग ही खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं जो कि अखिलेश सरकार के लिए चिंता की बात हो सकती है.

    सर्वे में लोगों से ये भी पूछा गया कि कानून और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आने वाली सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं. इसके जवाब में 48 फीसद लोगों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच तालमेल बढ़ना चाहिए जबकि 34 फीसद लोगों ने पुलिसवालों के काम करने के तरीकों पर विचार करने की बात कही. वहीं 16 फीसद लोगों का मानना है कि पुलिसवालों को और ज्यादा प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए जबकि 2 फीसद लोग मानते हैं कि पुलिसवालों की तादाद बढ़ाने से सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हो सकता है.

    लोकल सर्कल के सर्वे में लोगों से ये सवाल भी पूछा गया कि यूपी सरकार के किस विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है. इसके जवाब में 37 फीसद लोगों ने प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन यानी जमीनों की खरीद-फरोख्त और उनके रजिस्ट्रेशन में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की बात कही जबकी 37 फीसद लोगों का कहना है कि पुलिस महकमा सबसे ज्यादा भ्रष्ट है वहीं 16 फीसद लोग मानते हैं कि नगर निगम में भ्रष्टाचार बहुत गहराई तक मौजूद है जबकि 10 फीसद लोगों ने सबसे भ्रष्ट विभाग का तमगा राज्य कर विभाग यानि स्टेट टेक्सेशन डिपार्टमेंट को दिया.

    भ्रष्टाचार कम करने के लिए आने वाली सरकार से लोगों की क्या उम्मीदें हैं? इस सवाल के जवाब में 39 फीसद लोगों ने ऑनलाइन और कैशलैस भुगतान को बढावा देने की बात कही जबकि 28 फीसद लोग मानते हैं कि जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही तय होने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी.

    वहीं 26 फीसद लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि भ्रष्टाचार विरोधी संस्थाओं जैसे लोकायुक्त को और मजबूत किया जाना चाहिए जबकि 7 फीसद लोगों का मानना है कि सभी सरकारी दफ्तरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने से भ्रष्टाचार में कमी आ सकती है.

    लोकल सर्कल के सर्वे में जब ये पूछा गया कि पिछले पांच साल के दौरान यूपी में बिजली पानी और सड़क के हालात कैसे रहे? तो 40 फीसद लोगों ने कहा कि इन सेवाओं में बहुत कम सुधार हुआ जबकि 22 फीसद लोग ने किसी भी तरह के सुधार की बात से इनकार कर दिया. चौंकाने वाली बात ये है कि 20 फीसद लोगों ने बीजली पानी और सड़क के हालात पहले से भी बदतर होने की बात कही जबकि इन सेवाओं में सुधार की बात महज 18 फीसद लोगों ने कही.

    इसके बाद सर्वे में अगला सवाल पूछा गया कि आने वाली सरकार को किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा सुधार करना चाहिए? इसके जवाब में 43 फीसद लोग मानते हैं कि सड़कों की हालत दुरुस्त की जानी चाहिए जबकि 34 फीसद का कहना है कि पहले बिजली की कमी को दूर कर घर-घर तक बिजली पहुंचाने का काम करना चाहिए. वहीं 20 फीसद लोगों ने पानी की समस्या को सुधारने की बात कही जबकि 3 फीसद लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने हवाई अड्डे और उड़ानों में सुधार की बात कही.

    लोकल सर्कल के सर्वे में यूपी के एक अहम सवाल ये भी पूछा गया कि राज्य में पढ़े लिखे लोगों के लिए रोजगार के कितने अवसर मौजूद हैं. इसके जवाब में 58 फीसद लोगों ने कहा कि पढ़े लिखे लोगों के लिए रोजगार के कोई भी अवसर मौजूद नहीं हैं जबकि 33 फीसद लोग मानते हैं कि राज्य में रोजगार के बहुत कम अवसर मौजूद हैं. वहीं 9 फीसद लोग ऐसे भी हैं जो मानते हैं कि यूपी में रोजगार के अवसर तो हैं, लेकिन लोगों में उस हिसाब से योग्यता की कमी है.

    रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आने वाली सरकार को क्या कदम उठाने चाहिए?  जब ये सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में 73 फीसद लोग ने भ्रष्टाचार खत्म कर व्यापार यानी बिजनेस को बढ़ावा देने की बात कही जबकि 15 फीसद लोगों का मानना है कि मैनुफैक्चरिंग यानि उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे. 8 फीसद लोगों का कहना है कि आईटी कंपनियों और बीपीओ को बढ़ावा देना चाहिए जबकि 4 फीसद लोगों ने नए स्टार्टअप के मौका देने की बात कही.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांव के रास्ते ही आयेगी खुशहाली
    Next Article गोवा में गरजे मोदी : राजनीतिक अस्थिरता सबसे बड़ी बीमारी !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में इ-डिटेक्शन सिस्टम की तैयारी, पेंडिंग ट्रैफिक चालान वसूलने की कवायद तेज

    May 19, 2026

    देश की स्टेयरिंग PM के हाथ, आगे देखिए क्या-क्या करवाते हैं, पेट्रोल-डीजल संकट पर CM हेमंत ने कसा तंज

    May 19, 2026

    डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

    May 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में इ-डिटेक्शन सिस्टम की तैयारी, पेंडिंग ट्रैफिक चालान वसूलने की कवायद तेज
    • भारतीय रेलवे ने 993 करोड़ रुपये की अराक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी
    • ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप, कतर-सऊदी और पाकिस्तान शांति समझौते में जुटे
    • देश की स्टेयरिंग PM के हाथ, आगे देखिए क्या-क्या करवाते हैं, पेट्रोल-डीजल संकट पर CM हेमंत ने कसा तंज
    • डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version