Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»J&K: माछिल सेक्टर में हुए एवलांच से बचाए गए पांचों जवान शहीद
    Top Story

    J&K: माछिल सेक्टर में हुए एवलांच से बचाए गए पांचों जवान शहीद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कुपवाड़ा: कुपवाड़ा में हिमस्खलन के बाद शनिवार को बर्फ से बाहर निकाले गए पांचों सैनिकों की आज मौत हो गयी। इसके साथ ही कश्मीर में हिमस्खलन की घटनाओं में में मरने वाले सैन्यकर्मियों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी।

     

    सेना के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम का सामना करते हुए सेना के पायलट आज पांचों घायल सैनिकों को विशेष इलाज के लिए हवाई मार्ग से माछिल से श्रीनगर ले गए। उन्होंने कहा, बदकिस्मती से सभी पांचों जांबाज वीरगति को प्राप्त हो गए।

    सेना के ये जवान शनिवार को माछिल सेक्टर में एक चौकी के पास बर्फ के नीचे दब गए थे, लेकिन बचाव टीमों ने उन्हें बर्फ से जीवित बाहर निकाल लिया था।

    इस बीच पिछले हफ्ते उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन में मारे गए 14 सैनिकों के शव भी श्रीनगर लाए गए ताकि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थानों पर भेजा जा सके।

    रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि खराब मौसम के कारण 14 सैनिकों के शवों को ले जाने के सेना के प्रयास बाधित हुए। ये सैनिक गत 25 जनवरी को हिमस्खलन के कारण बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में मारे गए थे।

    उन्होंने कहा कि सेना के पायलटों ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज एवं माछिल पहुंचने के लिए पिछले हफ्ते कई बार कोशिशें कीं और आखिरकार बचाए गए सैनिकों को बाहर निकालने एवं मृत सैनिकों के शव यहां लाने में सफल रहे।

    पिछले छह दिन में कश्मीर में हिमस्खलनों में एक अधिकारी सहित 20 सैनिक मारे गए और घाटी में इसी तरह की घटनाओं में पांच आम नागरिकों की भी मौत हो गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहले लिखवाया ’27 साल UP बेहाल’ अब उसे पेंट से मिटवा रहे हैं
    Next Article पंजाब चुनाव : सर्वे में पार्टी को हारता देख केजरीवाल ने मीडिया को कहा ‘दलाल’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों से पानी साझा नहीं कर सकता भारत: एस. जयशंकर

    January 2, 2026

    भारत का युवा जाग गया है, वह अपने देश को समर्थ बनाना चाहता है : भागवत

    January 2, 2026

    झारखंड हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे एमएस सोनक, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

    January 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शूटिंग लीग ऑफ इंडिया से लोग इस खेल को समझेंगे और सराहेंगे : नीरज कुमार
    • आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों से पानी साझा नहीं कर सकता भारत: एस. जयशंकर
    • सजोर्ड मारिजने बने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच
    • भारत का युवा जाग गया है, वह अपने देश को समर्थ बनाना चाहता है : भागवत
    • मोतिहारी में डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, डेढ़ साल बाद महिला की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version