Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अखिलेश की मुश्किल बढ़ी चार राज्यों में इडी की छापेमारी
    Breaking News

    अखिलेश की मुश्किल बढ़ी चार राज्यों में इडी की छापेमारी

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 24, 2019Updated:January 24, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। कथित खनन घोटाले में सीबीआइ के छापे के बाद अब एसपी सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में घोटाले को लेकर इडी ने छापेमारी की है। दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री रहते गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट अखिलेश का ड्रीम प्रोजेक्ट था, लेकिन इसमें करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगा है। इसी मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने छापेमारी शुरू कर दी।

    बता दें कि घोटाले का मामला दर्ज करने के बाद इडी की यह पहली छापेमारी है। बताया जा रहा है कि इडी ने देश के चार राज्यों यूपी, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में छापेमारी की है। इडी की यह कार्रवाई सिंचाई विभाग के पूर्व अधिकारियों, इंजीनियरों और गैमन इंडिया कंपनी के अधिकारियों के आठ ठिकानों पर की गयी। लखनऊ में इडी की टीमों ने गोमती नगर के विशालखंड और राजाजीपुरम इलाके में छापा मारा। गोमती नगर के विशालखंड स्थित मकान नंबर 3/332 में इडी की टीम पहुंची। इस विशाल घर के बाहर शिवांश नाम लिखा है। इडी ने इस मकान को अंदर से बंद कर लिया। यह मकान ठेकेदार अखिलेश सिंह का है। बताया जा रहा है कि अखिलेश संत कबीरनगर के मेहंदावल से बीजेपी विधायक राकेश सिंह के भाई हैं।

    गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के घोटाले में बीते सितंबर में छह बड़ी कंपनियों को समन जारी किया था। इडी के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जो कंपनियां ब्लैक लिस्टेड थीं, उन्हें रिवर फ्रंट के काम के ठेके दिये गये। इतना ही नहीं, इन कंपनियों को अधिक भुगतान भी किया गया। जिस राशि पर ठेका दिया गया, उससे अधिक भुगतान किया गया।

    कई राज्यों में ब्लैक लिस्टेड हो चुकी गैमन इंडिया को दो ठेके दिये गये, वह भी सबसे ऊंचे रेट 665 करोड़ पर। इस कंपनी को भी काम से ज्यादा भुगतान किया गया। वहीं केके स्पून कंपनी तो टेंडर के लिए योग्य ही नहीं थी। यहां तक कि कंपनी बेसिक योग्यताएं भी पूरी नहीं कर रही थी, जैसे सिंचाई विभाग में पंजीकरण। चौंकाने वाली बात यह है कि कंपनी को ठेका पहले दे दिया गया और बाद में कंपनी सिंचाई विभाग में पंजीकृत हुई।

    इडी ने बीते सितंबर महीने में गैमन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, केके स्पून पाइप प्राइवेट लिमिटेड, रिशु कंस्ट्रक्शन, हाइटेक कंपेटेंट बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड और तराई कंस्ट्रक्शन को समन जारी किया था। इसके अलावा सिंचाई विभाग के तत्कालीन चीफ इंजिनियर गुलेश चंद्रा (रिटायर्ड), एसएन शर्मा, काजिम अली, तत्कालीन सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (रिटायर्ड) शिव मंगल यादव, अखिल रमन (रिटायर्ड), रूप सिंह यादव (रिटायर), कमलेश्वर सिंह और एक्जिक्यूटिव इंजीनियर सुरेंद्र यादव के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, जालसाजी, घूसखोरी, भ्रष्टाचार और सरकारी पद के दुरुपयोग के आरोप में सबसे पहली एफआइआर दर्ज हुई थी।
    क्या है मामला
    गोमती रिवर फ्रंट का काम अखिलेश सरकार में 2015 में शुरू हुआ था। इसका शुरुआती बजट 550 करोड़ रुपये था। बाद में इसकी लागत बढ़कर 1467 करोड़ रुपये हो गयी। योगी सरकार आने तक परियोजना पर 1427 करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की तो परियोजना पूरी करने के लिए 1500 करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त बजट और बताया गया। इस पर सीएम की नाराजगी के बाद जांच शुरू हुई। पहले एक जज की कमिटी ने जांच की। उसके बाद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में एक कमिटी बनायी गयी। इसके बाद सीबीआइ जांच की सिफारिश भी हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में भाजपा के किले को भेदने में जुटे आजसू और राजद
    Next Article उज्ज्वल है बेटियों का भविष्य : सीएम
    azad sipahi

      Related Posts

      कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री

      August 23, 2025

      उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, एक युवती की मौत, एक लापता

      August 23, 2025

      केंद्रीय मंत्री गडकरी आज जबलपुर प्रवास पर, मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version