नई दिल्ली: बॉलीवुड के पावर स्टार रणवीर सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं। 9 साल के करियर में एक्टर ने वर्सेटाइल रोल कर हिंदी सिनेमा में एक अलग ही धाक जमाई है।कभी सराहनीय किरदार तो कभी बड़ी हिट दे रहे रणवीर के आगे उनके समकालीन और कई दिग्गज अब बेहद कमजोर नजर आने लगे हैं। रणवीर ने पहले ‘पद्मावत’ और फिर सिम्बा के साथ जिस तरह से साल 2018 की शुरुआत और अंत किया वह किसी भी अभिनेता के लिए लाजवाब कहा जाएगा।

अब दीपिका पादुकोण से शादी के बाद साल 2019 में भी रणवीर कुछ ऐसा ही करते दिख रहे हैं। रणवीर, नए साल की शुरुआत गली बॉय से करने जा रहे हैं। उनका टीजर लुक बेहद शानदार दिखा है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद वे बॉलीवुड में ऐतिहासिक पारी खेलने की ओर मजबूती से बढ़ाते दिखे हैं। बैंड बाजा बारात का बिट्टू शर्मा हो या सिम्बा का संग्राराम भालेराव, रणवीर ने हर करेक्टर में जान फूंकी है। विराट कोहली की तरह ही रणवीर सिंह भी मिसाल बनते जा रहे हैं। खुद अपना बेंचमार्क बना रहे हैं और फिर उससे आगे निकल रहे हैं जैसे उनकी होड़ खुद उनसे ही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version