केंदुआ/धनबाद। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोधर से धनबाद की ओर जा रही स्कॉट हाइड्रा क्रेन संख्या एनएल 01डी एवं धनबाद से केंदुआ की ओर जा रही सवारी टेंपो जेएच10 बीएच- 1123 में टक्कर हो गयी। जिससे टेंपो में सवार दो लोगों को क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं क्रेन की चपेट में पास में खड़ी बाइक संख्या जांच 10एएच 9331भी क्षतिग्रस्त हो गयी। मृतकों की पहचान गनसाडीह निवासी शिवनाथ रविदास उम्र 27वर्ष पिता रामसेवक रविदास एवं गनसाडीह माड़ी गोदाम निवासी गोलू पंडित उम्र 26 वर्ष पिता लोनगी पंडित के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह थाना प्रभारी बीर कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने शव को नहीं उठाने दिया। मुआवजे की मांग करने लगे। जिस पर पब्लिक एवं प्रेस रिपोटर के साथ धक्का मुक्की होने लगीं। इसकी सूचना बैंकमोड़ थाना को दिया गया। मौके पर बैक मोड़ प्रभारी शेलेंद्र सिंह भी अपने दल बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया। वहीं मौके पर धनबाद डीएसपी मुकेश कुमार सीओ प्रकाश कुमार पहुंचे। मुआवजे को लेकर वार्ता जारी है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था।

इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। आसपास के वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते क्रेन समेत आॅटो, एक पिकअप वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। सड़क को जाम कर दिया। गुजरने वाले अन्य वाहनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने क्रेन में आग लगाने का भी प्रयास किया। भीड़ को काबू में करने पहुंची पुलिस पर पथराव भी किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा। आसपास के लोगों ने क्रेन में फंसे शवों को निकाल बीच सड़क पर रख दिया। इसके बाद शव के पास ही खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। मृतकों में माड़ी गोदाम गोधरा का गोलू रवानी व एक अन्य युवक है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version