रांची। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतेगी। यह बात भाजपा के प्रदेश लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय ने सोमवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ है। जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी जी पर बढ़ा है।
पांडेय ने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी जी के नाम और काम दोनों के आधार पर लड़ा जायेगा। केंद्र और राज्य की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, दलित, शोषित एवं वंचितों के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। देश आज प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गरीब सवर्णों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के फैसले का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प को तेजी से पूरा कर रही है। बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह, संगठन महामंत्री प्रदेश धर्मपाल सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने आदित्य साहू, उषा पांडेय, प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, नवीन जयसवाल, मनोज सिंह, सुबोध सिंह, सरिता श्रीवास्तव, मुनेश्वर साहू, प्रवक्ता जेबी तुबिद, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, दीदयाल वर्णवाल, मिस्फिका हसन, राजेश शुक्ला, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार पाहन, आरती सिंह, नीरज पासवान, अमरदीप यादव, अमित सिंह, नीरज पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।