Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वैचारिक युद्ध है 2019 का चुनाव :अमित शाह
    Breaking News

    वैचारिक युद्ध है 2019 का चुनाव :अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 11, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के पहले दिन शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव एक तरह का वैचारिक युद्ध है। यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है और इसलिए एनडीए के 35 दल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट हैं। कांग्रेस और समूचे विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि विरोधियों के पास न नेता है और न नीति।

    उन्होंने कहा कि मराठा एक युद्ध हारे थे, तो देश 200 साल के लिए गुलाम हो गया था। 2019 की स्थिति भी आज उसी तरह की है। उन्होंने कहा कि 2014 में 6 राज्यों में बीजेपी की सरकारें थीं और आज 16 राज्यों में हमारी सरकार है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित अधिवेशन में उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि 2019 में मोदी की सरकार बनवा दीजिए, केरल तक बीजेपी सरकार बना लेगी।
    ‘गठबंधन ढकोसला, मोदी जैसा नेता दुनिया में नहीं’

    शाह ने कहा कि पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी जैसा नेता किसी दल के पास नहीं है। गठबंधन को लेकर बनते समीकरणों पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि यह गठबंधन ढकोसला है। विपक्षी दलों के गठबंधन की पहल को ढकोसला करार देते हुए शाह ने कहा कि बीजेपी गरीबों के कल्याण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ा रही है जबकि विपक्षी दल केवल सत्ता के लिए साथ आ रहे हैं।

    एक हफ्ते में दो बड़े फैसले की बात : अपने भाषण की शुरुआत में ही अमित शाह ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में ही पीएम मोदी की सरकार ने दो बड़े फैसले लिये हैं। पहला फैसला- सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और रोजगार में 10% आरक्षण देने का है, जिसे न सिर्फ कैबिनेट ने मंजूर किया, बल्कि संसद के दोनों सदनों में पास भी करा लिया गया। दूसरे फैसले के बारे में बताते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद हर बैठक में एक के बाद एक वस्तुओं के दाम कम करना, शुरुआती दिक्कतें दूर करने का काम हम कर रहे थे।

    ‘यूपी में 73-74 सीटें जीतेंगे’
    उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अगले चुनाव में उत्तर प्रदेश में 73 से 74 सीटें जीतेगी। स्वच्छता, गंगा के पानी के शुद्धिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का जिक्र कर शाह ने बीजेपी सरकार की प्रशंसा की।

    राम मंदिर उसी स्थान पर बनेगा

    काफी समय से चर्चा में रहे अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर भी शाह ने बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहती है कि जल्द से जल्द उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और इसमें कोई दुविधा नहीं हैं। इस पर अधिवेशन में राम के नारे लगने लगे। शाह ने आगे कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। हम प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द केस का निपटारा हो। हमने कहा है कि संवैधानिक तरीके से मामले का निपटारा हो लेकिन कांग्रेस अड़ंगा डालने का काम कर रही है।’ उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता आश्वस्त रहें, हम राम मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।

    राहुल-सोनिया पर निशाना
    शाह ने कहा कि कुछ समय से जो स्वयं जमानत पर हैं, जिन पर इनकम टैक्स का 600 करोड़ रुपये बकाया हो, ऐसे लोग पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता की सूझबूझ आपसे बहुत ज्यादा है। कांग्रेस पार्टी राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। इस पर शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हर रक्षा सौदे में दलाली हुई, अब मिशेल मामा पकड़े गये हैं तो वे पसीना-पसीना हो रहे हैं।

    ‘5 साल में 50 से ज्यादा ऐतिहासिक फैसले’
    उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में 50 से ज्यादा ऐतिहासिक फैसले लिये गये। शाह ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में 9 करोड़ शौचालय बना कर माताओं और बहनों को शर्म से मुक्त करके सम्मान के साथ जीने का अधिकार बीजेपी सरकार ने दिया है। 2014 तक 60 करोड़ घर ऐसे थे जिनके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं था, लेकिन मोदी सरकार ने एक झटके में ही इन सभी का अकाउंट बैंक में खोल दिया। उन्होंने कहा कि तीन तलाक, हज सब्सिडी, सिख दंगों के पीड़ितों को न्याय मिला। बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आये हिंदू, जैन और सिखों को नागरिकता देने का फैसला भी मोदी सरकार ने किया। शाह ने कहा कि पिछली सरकारों ने सुभाष चंद्र बोस को भुला दिया था। हमने करतारपुर कॉरिडोर के जरिये सिखों की बड़ी मांग को पूरा करने का भी काम किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में एसआरटीएमआइ मुख्यालय खुलेगा : केंद्रीय इस्पात मंत्री
    Next Article Mahesh Babu के ऑपोजिट दिखेंगी Katrina Kaif
    azad sipahi

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version