Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मेदिनीनगर: नक्सलियों को पहली बार डीजीपी का न्योता
    Breaking News

    मेदिनीनगर: नक्सलियों को पहली बार डीजीपी का न्योता

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 2, 2019Updated:January 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    मेदिनीनगर। राज्य के पुलिस प्रमुख डीजीपी डीके पांडेय ने नक्सलियों को विकास में सहभागी बनने का आमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी का जायजा लेने यहां पहुंचे डीजीपी ने कहा कि गोलियों से विकास नहीं होता। इसलिए गोलियों से तौबा कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर राज्य की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। बताते चलें कि झारखंड पुलिस ने 2018 को नक्सलियों का सफाया वर्ष घोषित किया था। पुलिस ने साल के अंत तक राज्य को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था। 2018 में राज्य नक्सल मुक्त नहीं हुआ, लेकिन अब पुलिस संकल्प से सिद्धि तक का संदेश दे रही है।

    डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि नक्सली मुख्य धारा में शामिल हों। डीजीपी ने नक्सलियों को नये वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नक्सली विकास में सहभागी बनें और संकल्प से सिद्धि तक में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नक्सली मुख्य धारा में शमिल हों और वंदे मातरम के गीत गायें।

    झारखंड में नक्सलियों के बड़े ठिकाने के रूप में चर्चित बूढ़ापहाड़ के इलाके में पांच जनवरी को प्रधानमंत्री मंडल डैम की आधारशिला रखेंगे। ये सभी अति नक्सल प्रभावित है। मंडल डैम बन जाने से नक्सलियों के बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ का कॉरिडोर बंद हो जायेगा। अभी तक यह इलाका इक्सलियों का गढ़ बना हुआ था। बूढ़ापहाड़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए झारखंड पुलिस बड़ा अभियान चला रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबढ़ेंगी पर्यटन की सुविधाएं: सीएम रघुवर दास
    Next Article रांची: लालू यादव की पेशाब में आया खून, डॉक्टरों की चिंता बढ़ी
    azad sipahi

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      झारखंड कांग्रेस में बदलाव की आहट से सियासत गर्म

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version