Mumbai : रोह‍ित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म स‍िम्बा ने बॉक्स ऑफ‍िस पर नए र‍िकॉर्ड बना द‍िए हैं। 10 द‍िन में फिल्म 190 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस शानदार सक्सेस को सेल‍िब्रेट करने के लिए टीम सिम्बा करण जौहर के घर पहुंचीं। इस पार्टी में पहली बार रोह‍ित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार एक फ्रेम में नजर आए।

रोह‍ित शेट्टी के लिए फिल्म स‍िम्बा बेहद खास है। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि मेरी लाइफ में अजय देवगन की जगह कोई नहीं ले सकता है। मैं आज जो भी हूं उनकी वजह से हूं। फिल्म स‍िम्बा में भी अजय देवगन की स‍िंघम स्टाइल एंट्री फैंस को खूब पसंद आई। स‍िम्बा के बाद रोह‍ित शेट्टी का अगला प्रोजेक्ट सूर्यवंशी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। पार्टी में अक्षय कुमार ने जमकर धमाल मचाया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version