Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सात निर्दोष आदिवासियों के शव बरामद
    Top Story

    सात निर्दोष आदिवासियों के शव बरामद

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सोनुवा/चाईबासा। जिले के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थलगड़ी का विरोध करने के कारण मारे गये सात निर्दोष आदिवासियों के शव बुधवार को बरामद कर लिये गये। इन सभी की हत्या तेज धार हथियार से की गयी है। एसपी इंद्रजीत महथा ने यह जानकारी दी। उनके नेतृत्व में पुलिस बल सुबह पहले गांव पहुंचा। वहां ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर घने जंगल में सभी शव बरामद किये गये। घटनास्थल पर डीआइजी कुलदीप द्विवेदी और डीसी अरवा राजकमल भी पहुंचे।
    एसपी ने कहा कि यह घटना पत्थलगड़ी से संबंधित है या नहीं, यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में दो मामले दर्ज किये गये हैं। पहला मामला 16 जनवरी को हुई तोड़फोड़ की घटना के सिलसिले में, जबकि दूसरा मामला 19 जनवरी को सात लोगों की हत्या के बारे में है।
    आरक्षी महानिरीक्षक (अभियान) साकेत कुमार सिंह ने शवों की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के अनुसंधान के साथ पुलिस का सर्च आॅपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि लापता बताये जा रहे दो लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी शव अलग-अलग जगहों पर थे। कई शव पहचाने जाने लायक नहीं हैं।
    ग्रामीणों को पुलिस पर भरोसा नहीं
    दिन बुधवार। समय सुबह के करीब नौ बजे। चाईबासा जिले के गुदड़ी प्रखंड मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर गुलीकेरा गांव में सन्नाटा पसरा है। करीब 20 मिनट पहले वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों को घरों से बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आधे घंटे तक समझाने के बाद ग्रामीण बाहर निकले। उन्होंने एसपी इंद्रजीत महथा को घटनाक्रम की जानकारी दी। ग्रामीणों ने साफ कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्थलगड़ी समर्थकों ने सोमवार को ही उप मुखिया समेत सात लोगों की हत्या की बात प्रचारित कर दी थी। जब एसपी ने उनसे पूछा कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी, तो ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें किसी पर भरोसा नहीं है।
    मृतकों में उप मुखिया जेम्स बूढ़, लोमा बूढ़,जावरा बूढ़, सोंगे टोपनो, एतवा बूढ़, निर्मल बूढ़ और बोनाम लोंगा शामिल हैं।

    Bodies of seven innocent tribals recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार 25 को!
    Next Article नहीं बचेंगे दोषी, एसआइटी करेगी घटना की जांच: सीएम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version