रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का खजाना खाली है। सरकार काम करने के लिए ही 4210 करोड़ के लगभग का अनुपूरक बजट लेकर आयी है। खजाने की स्थिति राज्य के सामने रखने के लिए जल्द ही सरकार श्वेत पत्र जारी करेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रवींद्र नाथ महतो को झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो न केवल कुशल राजनेता हैं, बल्कि एक प्रखर वक्ता भी हैं। इनकी सबसे बड़ी विशेषता ग्रामीण परिवेश की सादगी को अपनाना है। इनका व्यक्तित्व सदैव सबको प्रभावित करता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अध्यक्ष के रूप में महतो अपनी कार्यकुशलता, विधायी अनुभव और समन्वय क्षमता से सभी विधायकों के बीच समन्वय बनाते हुए सदन का संचालन करेंगे।
खजाने को सुदृढ़ करेगी सरकार: आलमगीर
मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमने अपने सूत्रों से जो जानकारी जुटायी है, उसके हिसाब से सरकार के पास पैसों का इतना अभाव है कि सरकारी कर्मियों के वेतन तक नहीं दे पा रही थी। उन्होंने साथ ही कहा कि हमारी सरकार इसको सुदृढ़ करने की दिशा में भी काम करेगी।
खजाने की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करेगी सरकार : सीएम
Previous Articleरवींद्रनाथ चुने गये विधानसभा अध्यक्ष
Next Article हमने जनमत जीता, जनादेश का सम्मान : सुदेश