Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत को मोदी से मिला पूरी मदद का भरोसा
    Top Story

    हेमंत को मोदी से मिला पूरी मदद का भरोसा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को पूरी मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह पहली मुलाकात थी। इस मुलाकात में उन्होंने राज्य के प्रमुख विषयों पर पीएम मोदी के साथ विस्तृत चर्चा की।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य के विकास में केंद्र से सहयोग की अपेक्षा जतायी है। पीएम ने भी समन्वय पर जोर देते हुए इसके लिए राज्य को केंद्र से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने बजट की तैयारियों को देखते हुए झारखंड में ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना का भी अनुरोध करते हुए इसके लिए केंद्रीय बजट में प्रस्ताव करने का अनुरोध पीएम से किया।

    जल्द ही समस्याओं को लेकर फिर मिलूंगा
    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, सरकार के गठन के बाद मैं पहली बार पीएम मोदी से मिला। आने वाले दिनों में मैं एक बार फिर उनसे मिलूंगा और राज्य की समस्याओं को सामने रखूंगा। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की जायेगी। सीएम ने कहा कि पीएम से यह पहली मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी, हालांकि इस दौरान झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर बात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र से झारखंड को हरसंभव मदद की जायेगी। हेमंत सोरेन पहले भी कह चुके हैं कि उनकी सरकार केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिल कर काम करेगी।
    बता दें कि अपने पहले दौरे में हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था, परंतु व्यस्तता के कारण दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी। पीएम ने 11 जनवरी को हेमंत सोरेन को मुलाकात के लिए बुलाया था।

    आज तीसरे पहर जायेंगे दिल्ली
    प्रधानमंत्री से मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शाम को रांची लौट आये। यहां अपने पिता और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के जन्मदिन समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार तीसरे पहर फिर दिल्ली जायेंगे। वहां शाम को कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी बैठक तय की गयी है, जिसमें कैबिनेट विस्तार पर बातचीत होगी। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के अलावा झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के दो मंत्री, आलमगीर आलम और डॉ रामेश्वर उरांव के भी शामिल होने की संभावना है।

    Hemant gets full support from Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकार्यकर्ताओं ने मनाया बाबूलाल का 62वां जन्मदिन
    Next Article पीएम से मिलीं ममता, बकाया मांगा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version