Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस
    Jharkhand Top News

    हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। प्रभु यीशु मसीह के पावन आगमन की खुशी में जिले भर में क्रिसमस का पर्व श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार की देर रात कड़ाके की ठंड के बावजूद शहर की सभी प्रमुख कलीसियाएं भक्तों से गुलजार रहीं। मसीही समुदाय के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में चर्च पहुंचे और प्रभु यीशु के जन्मोत्सव में सहभागी बने।

    रोमन कैथोलिक चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जहां ईसाई पुरोहितों ने प्रेम, शांति, सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया। कान्वेंट स्कूल चर्च, कामल स्कूल चर्च, एक्सएलआरआई और लोयोला चर्च सहित अन्य कलीसियाओं में विधिवत मिसा बलिदान अर्पित किया गया। इस दौरान पवित्र बाइबल के वचनों का पहला, दूसरा और तीसरा पाठ पढ़ा गया तथा समाज, राज्य, देश और पूरी दुनिया में अमन, शांति और तरक्की के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

    कैरोल सिंगिंग के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालुओं ने अपने पाप स्वीकार करते हुए कन्फेशन किया। पुरोहितों ने उन पर होली वॉटर यानी पुण्य जल का छिड़काव कर सत्य, प्रेम, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। प्रभु यीशु मसीह के बाल रूप को श्रद्धा और प्रेम के साथ चरनी में स्थापित किया गया, जिसे देखने और नमन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

    लोयोला स्कूल चर्च में मुख्य याजक फादर अजीत सोरेंग ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्रिसमस केवल बाहरी आनंद, उत्सव और भौतिक भोग का पर्व नहीं है, बल्कि प्रभु यीशु के संदेशों को आत्मसात करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु अंधकार में आए और समस्त मानव जाति के कल्याण व मुक्ति के लिए स्वयं को क्रूस पर बलिदान कर दिया, ताकि मानव पाप, द्वेष, घृणा, लालच, क्रोध और युद्ध से मुक्त होकर प्रेम और शांति के मार्ग पर चल सके।

    फादर सोरेंग ने कहा कि क्रिसमस हमारे जीवन में तभी सार्थक है जब हम अपनी विषय वासनाओं का त्याग कर आध्यात्मिक रूप से प्रभु यीशु की ओर बढ़ें और उनके बताए मार्ग पर चलें। तभी हमारी आशाएं और प्रार्थनाएं पूर्ण होंगी।

    विशेष प्रार्थना सभाओं में फादर मुक्ति क्लेरेंस, फादर सीजी थॉमस, फादर विक्टर मिस्किथ, फादर कुरुविला, फादर चार्ली परेरा, फादर सिरिल तिग्गा सहित कई अन्य धर्मगुरु शामिल हुए। वहीं जमशेदपुर शहर के बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च, जीईएल और सीएनआई कलीसिया में गुरुवार सुबह भी विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

    क्रिसमस के अवसर पर शहर के सभी चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। मध्य रात्रि में घंटा बजाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म और आगमन का संदेश दिया गया, जिससे पूरे शहर में उत्सव और आस्था का माहौल बना रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleThe Health Advantages Of Intercourse
    Next Article पेसा नियमावली पर हेमंत सोरेन ने लगाया सिक्सर
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      December 25, 2025

      पेसा नियमावली पर हेमंत सोरेन ने लगाया सिक्सर

      December 25, 2025

      पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार

      December 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      • खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी
      • कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा
      • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू, पहले विमान को शानदार सलामी
      • अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version