रांची. चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में गुरुवार को लालू प्रसाद यादव को रांची में सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। यह डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी का मामला है। इस केस में सीबीआई ने 111 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें 107 के बयान दर्ज हो चुके हैं। लालू चारा घोटाले से जुड़े 4 मामलों में सजायाफ्ता हैं और रांची जेल में बंद हैं। फिलहाल, रांची के रिम्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, लालू यादव के वकील प्रभात कुमार के अनुसार, अंतिम फैसला सुनाए जाने में 2-2.5 महीने लग सकते हैं।
Previous Articleचार नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म
Next Article बच्चों को हथियार की बजाय कलम पकड़वाया : चंद्रवंशी