नियामी: पश्चिमी नाइजर में सेना के एक शिविर पर तीन दिन पहले हुए जिहादी हमले में मारे जाने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। सरकार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता जकारिया अब्दुर्रहमान ने कहा, ‘पूरी तलाशी के बाद मित्र पक्ष के 89 और दुश्मन पक्ष के 77 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।’

यह हमला पश्चिमी तिलाबेरी के चिनेगोदार क्षेत्र में हुआ जो बुर्किना फासो की सीमा से भी लगा है। घटना के बाद देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। अफ्रीकी देश नाइजर में एक सैन्य शिविर पर गुरुवार को हथियारों से लैस हमलावरों ने हमला कर दिया था तब 25 सैनिकों के मारे जाने की बात कही गई थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version