रांची। झारखंड सरकार अब तेजी से काम करने लगी है। सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव कहते हैं कि हम सभी बेहतर सरकार देंगे। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जिस उम्मीद से लोगों ने चुना है, उसे पूरा करने के लिए हर कदम उठायेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे खाली पड़ पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करें। नियुक्ति जल्द होगी। जल्द ही इश्तेहार भी निकाले जायेंगे। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता देने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए भी अधिकारियों से बात की जायेगी और उचित कदम उठाये जायेंगे। मंत्री ने कहा कि किसानों के धान की खरीद मूल्य 1700 रुपये प्रति क्विंटल को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया जायेगा। इससे भी किसानों को आर्थिक लाभ होगा और उनकी आर्थिक दशा बदलेगी। इस संबंध में भी आदेश जल्द जारी कर दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह सरकार राज्य हित में कई बड़े फैसले लेगी। बेरोगारी दूर करने के लिए और कई कदम उठाये जाने हैं। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं के लिए कई फैसले लेगी। उरांव चाहते हैं कि तेजी से काम हो। बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा सभी दिशा में तेजी से काम किये जायेंगे। इसके पहले उन्होंने झारखंड वासियों को नये साल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड वासियों की कृपा से ही झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी है। यह सरकार झारखंडियों के हित में ही फैसले लेगी।
Previous Articleस्टीफन मरांडी बने प्रोटेम स्पीकर
Next Article भारतीय प्रतीक का गाना ओबामा का बना फेवरिट
Related Posts
Add A Comment