Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हमने जनमत जीता, जनादेश का सम्मान : सुदेश
    Top Story

    हमने जनमत जीता, जनादेश का सम्मान : सुदेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय सभा की बैठक रांची में हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गयी। सुदेश महतो ने कहा कि हम जनमत जीतने में सफल हुए हैं। हम जनादेश का सम्मान करते हैं और इसके लिए जनता को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि नये संकल्प के साथ नयी सरकार आयी है। संकल्प निर्णय के रूप में जनता तक पहुंचे। सरकार झारखंड के राजनीतिक दायित्व को निभाये।
    जनता के पक्ष में खड़े रहेंगे
    महतो ने कहा कि गांव की सरकार हमारा नारा नहीं विचारधारा थी। गांव को मजबूत किये बिना देश मजबूत नहीं हो सकता है। हमें नया नेतृत्व मिला है और हम राज्यव्यापी विश्वास जीते हैं। हम मिले हुए जनमत के साथ आगे चलेंगे। आजसू पार्टी सदन में झारखंडी हितों के पक्ष में खड़ी रहेगी। जनभावनाओं को परिणाम तक पहुंचाने में हम सभी संकल्पित हैं।
    पार्टी का हर क्षेत्र में विस्तार हुआ: चंद्रप्रकाश
    पार्टी के वरीय केंद्रीय उपाध्यक्ष और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। पार्टी का झारखंड के हर क्षेत्र में विस्तार हुआ है। जमीन पर पार्टी कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि इस चुनाव ने पार्टी की उम्मीदों को नयी राह दिखायी है। आजसू पार्टी के पास एक व्यवस्थित और बड़ी टीम है। अगले चुनाव में गांव की सरकार लाने को हम सब प्रयासरत रहेंगे। गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने चुनाव परिणाम को उत्साहवर्धक बताते हुए 2024 के लिए निरंतर प्रयत्नशील बने रहने को कहा।
    इन्होंने भी किया संबोधित
    इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच प्रमुख डोमन सिंह मुंडा, वरीय नेता संजय बसु मल्लिक, मो हसन अंसारी, रोशन लाल चौधरी, मनोज चंद्रा, हरेलाल महतो, यशोदा देवी, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, राधाकृष्ण किशोर, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, अकील अख्तर, एमटी राजा, शालिनी गुप्ता, माधव चंद्र महतो, गंगा नारायण राय ने भी अपनी बातें रखीं।
    ये रहे उपस्थित
    रामजीत गंझू, रामधन बेदिया, काशी नाथ सिंह, राधा किशन किशोर, अर्जुन बैठा, राजेंद्र महतो, बिरसा मुंडा, अनंत राम टुडू, संजय जरिका, ताला मरांडी, बुलु रानी सिंह, रामलाल मुंडा, मुटू महतो, हेमलता उरांव, मंगल सिंह सुरेन, भरत काशी साहू, नंदलाल बिरुआ, अनूप पांडेय, वर्षा गाड़ी, अवधेश कुमार उपस्थित रहे।

    respecting mandate: Sudesh We won public opinion
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखजाने की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करेगी सरकार : सीएम
    Next Article इंदौर T20: भारत की जीत, सीरीज में बनाई बढ़त
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रेलवे साइडिंग में वर्चस्व जमाने के लिए अपराधियों ने की फायरिंग

      June 13, 2025

      रिश्वत मांगने के आरोप में कदमा थाने के पुलिस अधिकारी निलंबित

      June 13, 2025

      गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाशोत्सव 26 को

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रेलवे साइडिंग में वर्चस्व जमाने के लिए अपराधियों ने की फायरिंग
      • रिश्वत मांगने के आरोप में कदमा थाने के पुलिस अधिकारी निलंबित
      • गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाशोत्सव 26 को
      • झारखंड में गर्मी से 15 के बाद राहत, 20 तक पहुंचेगा मानसून
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version