Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बंगाल: टीएमसी के 41 अन्य विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा
    Breaking News

    बंगाल: टीएमसी के 41 अन्य विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य की सत्ता का लक्ष्य लेकर बढ़ रही भाजपा का दावा है कि टीएमसी के 41 अन्य विधायक भाजपा की सदस्यता लेने के लिए तैयार हैं।
    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के 41 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं जो पार्टी की सदस्यता लेना चाहते हैं। उनके नाम की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
    विजयवर्गीय के इस बयान से सत्तारूढ़ पार्टी में बेचैनी बढ़ गई है। उसकी वजह यह है कि इसके पहले राज्य के परिवहन मंत्री और कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी की भाजपा में ज्वाइनिंग को लेकर भी विजयवर्गीय ने इसी तरह का दावा किया था। उसके बाद दिसंबर महीने की 19 तारीख को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने 11 विधायकों, एक सांसद, एक पूर्व सांसद और तृणमूल कांग्रेस के 83 अन्य नेताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी। इन 83 नेताओं में से कई पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और कुछ राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री के सलाहकार भी रह चुके हैं।
    अब जबकि विजयवर्गीय ने दावा किया है कि 41 और विधायक भाजपा की सदस्यता लेने के लिए तैयार बैठे हैं तब माना जा रहा है कि आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर बंगाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अथवा उसके बाद 30 जनवरी को आने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कुछ और विधायक ृभाजपा की सदस्यता लेंगे। इससे तृणमूल कांग्रेस न केवल विधानसभा में कमजोर होगी बल्कि जमीनी तौर पर भी उसका जनाधार बहुत हद तक खिसक जाएगा।
    विजयवर्गीय की तरह ही तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के भाजपा में आने के संकेत आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी दिया है। एकदिन पहले ही उन्होंने ट्विटर पर सिर्फ एक लाइन पोस्ट किया जिसमें लिखा है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद पार्टी के खिलाफ युद्धमदेही की स्थिति में हैं। उसके बाद पार्टी की सांसद शताब्दी रॉय ने फेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया था।
    कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि जो 41 विधायक भाजपा की सदस्यता लेना चाहते हैं उनसे बातचीत चल रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी को पार्टी में नहीं लिया जाएगा बल्कि जिन विधायकों का जनाधार बड़ा हो और साफ-सुथरी छवि के होंगे, केवल उन्हें सदस्यता दी जाएगी। एकदिन पहले ही विजयवर्गीय ने तंज करते हुए कहा है अगर इतनी अधिक संख्या में विधायक भाजपा में आते हैं तो इससे ममता बनर्जी की सरकार गिर जाएगी जो फिलहाल हमलोग नहीं चाहते हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूफिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी बेलाल गिरफ्तार
    Next Article राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति ने दी समर्पण राशि, शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू

      May 18, 2025

      चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

      May 18, 2025

      बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version