Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सूफिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी बेलाल गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    सूफिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी बेलाल गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 15, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची पुलिस ने सूफिया मर्डर केस के मुख्य आरोपी शेख बेलाल को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी ओरमांझी के सिकिदिरी रोड से की गयी है। वह आॅटो से भाग रहा था। इसकी सूचना एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली और पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर उसे दबोच लिया। बेलाल की गिरफ्तारी के बाद रांची पुलिस ने युवती के ब्लाइंड हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। बेलाल ने बदला लेने की नीयत से सूफिया की हत्या की थी। उसके इस जघन्य कृत्य में उसके एक नाबालिग पुत्र और पहली पत्नी साबो खातून ने साथ दिया था।
    तीन जनवरी को ओरमांझी थाना क्षेत्र के जोरावार जंगल से पुलिस ने महिला का सिर कटा शव बरामद किया था। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। शव की पहचान के लिए भी लोग सामने नहीं आ रहे थे। एक मुखबिर के जरिये रांची पुलिस को सूचना मिली कि चान्हो थाना क्षेत्र के चटकल गांव की रहनेवाली युवती है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। जिसने भी सूचना दी थी, वह पक्की थी। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि डीएनए टेस्ट से होनी बाकी थी। जैसे ही डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आयी, पुलिस अधिकारियों की बांछें खिल गयीं। क्रमवार बेलाल के रिश्तेदारों के यहां पुलिस ने दबिश बढ़ायी तो पूरे मामले की कलई खुलती चली गयी। प्याज के छिलके की तरह परत दर परत पूरा मामला खुलता चला गया। पुलिस ने शव की पहचान होने का दावा किया। बाद में आरोपियों के नाम भी सार्वजनिक कर दिये। मुख्य आरोपी बेलाल पर इनाम की घोषणा भी की गयी थी। पकड़े जाने के बाद बेलाल को लेकर पुलिस की टीम उस इलाके में गयी, जहां उसने शव को फेंका था। घटनास्थल पर आरोपी को साथ लेकर सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस अधिकारी का दावा है कि बेलाल हर राज उगलेगा। पुलिस ने उस दउली को भी बरामद कर लिया है, जिससे सूफिया के चेहरे पर कई वार किये गये थे। इस घटना ने रांची में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ा दी थी। इधर ग्रामीण एसपी मो नौशाद का कहना है कि इस मामले में कोई भी निर्दोष जेल नहीं जायेगा। कांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट करे, इसकी अनुशंसा की जायेगी।

    सूफिया ने बताया था जान को खतरा
    सूफिया ने 29 मई 2020 को पिठोरिया थाना में शेख बेलाल और उसकी पहली पत्नी साबो खातून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें सूफिया ने बताया था कि बेलाल ने 15 माह पहले उसे झूठ बोल कर शादी कर ली थी। जब वह बेलाल के घर पहुंची, तब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। घर लाने के कुछ दिन बाद तक उसे ठीक से रखा। लेकिन अप्रैल 2020 से बेलाल उसे बोलने लगा कि अब वह उसे नहीं रखेगा। बेलाल कहता था कि तुम माइके चली जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। सूफिया के इस एफआइआर के बाद बेलाल जेल भी गया था। इसके बाद से ही वह सूफिया से नाराज था और बदला लेने की ताक में था।
    सीएम के काफिले पर हुआ था हमला: सोफिया हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किशोरगंज में सीएम के काफिले पर हमला भी किया गया था। इसके बाद मामला ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया।

    सूफिया के चेहरे पर 11 बार वार के निशान थे
    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि सूफिया की हत्या पहले गला दबा कर की गयी। जांच में पाया गया कि उसके चेहरे पर बेलाल ने हत्या से पहले दउली से 11 से ज्यादा बार वार किया था। बायीं आंख के ऊपर और आइब्रो के पास छह, नाक पर एक, दायीं गाल पर दो और दायीं आंख और होंठ के पास एक जगह जख्म का निशान है। इसके बाद गले को बेदर्दी से काट डाला। सूफिया का सिर काटने के बाद भी उसके चेहरे पर दउली से वार के निशान हैं।

    Belal arrested in main accused in Sufia murder case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article15 लाख का इनामी नक्सली मुकेश गंझू ने किया सरेंडर
    Next Article बंगाल: टीएमसी के 41 अन्य विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version