Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति ने दी समर्पण राशि, शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान
    Breaking News

    राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति ने दी समर्पण राशि, शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    देश के प्रथम नागरिक के समर्पण निधि के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का शुक्रवार से विधिवत शुभारंभ हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख एक सौ रुपये की समर्पण राशि का चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को सौंपा।
    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय कार्याध्यक्ष अलोक कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वाह्न 11.15 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में राममंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली के प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा भी शामिल थे। इसी के साथ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर निर्माण के निमित्त देशभर के राम भक्तों का सहयोग लेने के लिए शुक्रवार (15 जनवरी) से निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ हो गया।
    राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में विहिप कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण समस्त समाज के समर्पण से होगा। इस अभियान के माध्यम से समाज में रामत्व का जागरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबल, संगठित और समरस समाज ही रामत्व है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक 15 जनवरी से शुरू होकर माघ पूर्णिमा (27 फरवरी) तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विहिप और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लाखों कार्यकर्ता देशभर के 11 करोड़ परिवारों से संपर्क करेंगे। निधि समर्पण अभियान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट ने 10 रुपये, 100 रुपए और 1000 रुपये के कूपन जारी किये हैं।
    उन्होंने बताया कि एक हजार से अधिक की राशि रसीद के माध्यम से स्वीकार की जाएगी, जबकि 20 हजार से अधिक की राशि अकाउंट पेई चेक या ऑनलाइन ट्रांसफर द्वारा स्वीकार की जाएगी। कूपन और रसीद पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि के हस्ताक्षर हैं। इसमें भगवान राम की एक हाथ में धनुष लिये और दूसरे हाथ से आशीर्वाद देती आदमकद तस्वीर, राम मंदिर का मॉडल एवं ट्रस्ट का लोगो भी छपा है। इस अभियान के माध्यम से करोड़ों रामभक्तों का डाटा भी तैयार किया जाएगा। रसीद और कूपन देने के साथ समर्पणकर्ता का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर संग्रहित किया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद शामिल हुए थे। 11 मई, 1951 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में मंदिर में ज्योतिर्लिंग स्थापित किया गया था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल: टीएमसी के 41 अन्य विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा
    Next Article नरवणे का चीन को सन्देश- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version