Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बर्थडे स्पेशल (10 जनवरी) :: 6 साल की उम्र में ऋतिक रोशन ने की थी अभिनय की शुरुआत
    बॉलीवुड

    बर्थडे स्पेशल (10 जनवरी) :: 6 साल की उम्र में ऋतिक रोशन ने की थी अभिनय की शुरुआत

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी काफी मशहुर हैं। ऋतिक का जन्म 10 जनवरी , 1974 को मुंबई में हुआ था। ऋतिक के पिता राकेश रोशन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले ऋतिक रोशन का झुकाव भी बचपन से फिल्मों की तरफ हुआ। 1980 में जब ऋतिक छह वर्ष के थे, तब उन्हे एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म “आशा” में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म का निर्देशन ऋतिक के नाना मशहूर निर्माता -निर्देशक जे ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। इसके बाद ऋतिक ने कई पारिवारिक फिल्म परियोजनाओं में अपनी प्रस्तुति दी। ऋतिक ने अपने पिता राकेश रोशन के साथ ‘करण अर्जुन’ और’ कोयला’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया। ऋतिक रोशन ने बतौर अभिनेता साल 2000 में अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म ‘कहो न प्यार हैं ‘ से बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमीषा पटेल थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और ऋतिक रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म में उन्हें अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार और सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का भी फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला। इसके बाद ऋतिक ने एक के बाद एक कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें फिजा, मिशन कश्‍मीर, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्‍ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोई मिल गया, लक्ष्‍य, क्रिश, धूम 2, जोधा अकबर, काइट्स, गुजारिश, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, अग्निपथ,सुपर 30 ,  वॉर आदि शामिल हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा ऋतिक ने  फिल्‍म काइट्स, गुजारिश और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के गानों में अपनी आवाज भी दी है। इसके अलावा ऋतिक साल 2011 में टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले डांस रियलटी शो ‘जस्‍ट डांस’ के जज भी रहे। देश-विदेश में उनके चाहनेवालों की संख्या लाखों में हैं। ऋतिक ने अपने अभिनय की बदौलत न सिर्फ दर्शकों के दिलों को जीता, बल्कि इंडस्ट्री में एक अलग और खास मुकाम भी हासिल किया।  ऋतिक की एक और उपलब्धि यह है कि उनकी की मूर्ति लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्‍थापित है।
    ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी,लेकिन साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे रेहान और रिधान हैं। ऋतिक और सुजैन तलाक के बाद भी अक्सर कई मौकों पर अपने बच्चों के साथ, साथ में समय बिताते नजर आते हैं। अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवा चुके ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उनके फैन फ्लोइंग की लिस्ट काफी लम्बी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो मेड इन इंडिया वैक्सीन के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार भारत: पीएम मोदी
    Next Article जिफ 2021 : 15 से 19 तक ओटीटी प्लेटफार्म पर मुफ्त होगा 44 देशों की 266 फिल्मों का होगा प्रदर्शन
    sonu kumar

      Related Posts

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का जलवा, पांचवें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई

      May 28, 2025

      ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version