महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री धनंजय मुंडे के विरुद्ध उनकी साली (पत्नी की बहन) ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं व संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 
 
ओशिवरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद बांगर ने मंगलवार को बताया कि महिला ने 10 जनवरी को सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले की गहन जांच की जा रही है। महिला के अनुसार वह धनंजय मुंडे को 1997 से ही जानती है। 1998 में धनंजय मुंडे की शादी उनकी बहन के साथ हुई थी। 2006 में धनंजय मुंडे की पत्नी जब गर्भवती हुई तो वह धनंजय मुंडे के घर गई थी। इसके बाद धनंजय मुंडे ने उन्हें गायिका बनाने का आश्वासन देकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद  धनंजय मुंडे ने अश्लील वीडियो बना कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। धनंजय मुंडे ने इस बाबत कहीं भी बात करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। 
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version