Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»किसानों के समर्थन में देशव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, 15 जनवरी को होगा राजभवनों का घेराव
    Top Story

    किसानों के समर्थन में देशव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, 15 जनवरी को होगा राजभवनों का घेराव

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 44 दिनों से दिल्ली बाॅर्डर पर जारी किसानों के प्रदर्शन को अब राजनीतिक स्तर पर काफी समर्थन मिल रहा है। शनिवार को कांग्रेस ने किसान आंदोलन के समर्थन में देशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसके तहत 15 जनवरी को सभी राज्यों में कांग्रेस के कार्यकर्ता राजभवनों का घेराव करेंगे।

    कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को किसानों के मुद्दे पर पार्टी महासचिवों और प्रभारियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में उन्होंने किसान संगठनों और सरकार के बीच हुई आठवें दौर की वार्ता के बेनतीजा रहने के लिए सरकार के अड़ियल रवैये को जिम्मेदार ठहराया है। बैठक में इस बात की घोषणा की गई कि कांग्रेस किसान आंदोलन के समर्थन में तथा कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता 15 जनवरी को सभी राज्यों के राजभवनों का घेराव कर किसान आंदोलन के प्रति समर्थन जाहिर करेंगे। सड़क पर उतरकर किसानों के लिए लड़ाई लड़ने के साथ काग्रेस सोशल मीडिया पर भी कैम्पेन चलाएगी।

    वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्र सरकार के मंत्री किसानों को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में मंत्रियों से पूछना चाहता हूं कि अघर कोर्ट केंद्र को कृषि कानूनों को वापस लेने का आदेश देता है तो क्या सरकार को ऐसा करेगी? और अगर सरकार ऐसा कर सकती है तो क्यों ना किसानों की समस्या को समझते हुए पहले ही ऐसे कदम उठाए जाएं।

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को लगभग डेढ़ महीना हो गया है। इस बीच कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच उपजा विवाद आठ दौर की वार्ता के बाद भी समाप्त नहीं हो सका है। किसान संगठन अब भी तीनों कृषि कानून वापस लिये जाने की मांग पर अड़े हैं, जबकि सरकार का कहना है कि वो संशोधन के लिए तैयार है लेकिन कानून वापस लेने के लिए नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिफ 2021 : 15 से 19 तक ओटीटी प्लेटफार्म पर मुफ्त होगा 44 देशों की 266 फिल्मों का होगा प्रदर्शन
    Next Article केंद्रीय गृहमंत्री से मिले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version