Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»शशि थरूर के खिलाफ केस दर्ज होने को कांग्रेस ने बताया साजिश
    ताजा खबरें

    शशि थरूर के खिलाफ केस दर्ज होने को कांग्रेस ने बताया साजिश

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कई पत्रकारों पर दिल्ली के आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सभी पर गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड से जुड़ी गलत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है। इस मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ दायर देशद्रोह के मुकदमे की आलोचना हो रही है। उनका कहना है कि गलत के विरुद्ध आवाज उठाने से रोकने के लिए देश के कानून को हथियार बनाया जा रहा है।
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि शशि थरूर व पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है। राजनीतिक विरोधियों और पत्रकारों को डराने-धमका कर चुप कराने के लिए देश के कानून को हथियार बनाया जा रहा है। सरकार की इस कोशिश का मकसद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन करना है।
    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कहा कि कई भाजपा शासित राज्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडे और अन्य पर राजद्रोह और नफरत फैलाने के लिए एफआईआर दर्ज किया जाना, खुद में साजिश को दर्शाती है।
    राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी थरूर पर देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने कि निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पत्रकारों और कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ राजद्रोह के आरोप और एफआईआर दर्ज किए गए हैं। यह बोलने की स्वतंत्रता को रोकने और किसी को भी मौजूदा विवाद के खिलाफ बोलने से डराने का एक स्पष्ट प्रयास है।
    उल्लेखनीय है कि बीते 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकला था। इस दौरान दिल्ली में हिंसा भी हुई थी तथा कुछ उपद्रवी लाल किला में प्रवेश कर गये और वहां निशान व किसान संगठनों के झंडे को फहराया था। इसी मामले में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा करने को लेकर पुलिस कांग्रेस नेता शशि थरूर और अन्य पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन पर देशद्रोह समेत आपराधिक षड्यंत्र और शत्रुता को बढ़ावा देने सहित आईपीसी के तहत कई आरोप लगाए गए हैं। इसी बात को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईटीबीपी ने चीन सीमा पर बदला कमांडर
    Next Article मुंबईः लोकल ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी, नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई
    sonu kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025

      राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version