Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन ने बर्फीली पहाड़ियों से हटाये 10 हजार सैनिक
    Breaking News

    चीन ने बर्फीली पहाड़ियों से हटाये 10 हजार सैनिक

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    आख़िरकार चीनी सैनिकों को माइनस 30 पारा पहुंचने पर लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियां छोड़कर भागना पड़ा है। भारतीय सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत और वायुसेना प्रमुख के दौरों के बीच अचानक चीनी सेना ने अपने करीब 10 हजार सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से हटा लिया है। भारतीय सीमा के पास 200 किलोमीटर के दायरे से चीन ने अपने सैनिक हटाए हैं। इसके विपरीत उच्च ऊंचाई की लड़ाइयों में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले भारतीय सैनिक बर्फीली पहाड़ियों पर डटे हुए हैं।
     
    पैन्गोंग झील के किनारे जमने लगे हैं, क्योंकि यहां का तापमान गिरकर शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया है। उत्तरी किनारे के फिंगर एरिया के उच्च ऊंचाई वाले स्थानों पर मई से जमे बैठे चीनी सैनिक अभी तक हटने को तैयार नहीं थे लेकिन तापमान गिरते ही उनकी हालत खराब होने लगी है। मौसम में तेजी से बदलाव आने की वजह से चीनी सैनिक ऑक्सीजन की कमी से बेहोश होने लगे हैं। इस दौरान तेज हवा और अत्यधिक ठंड की स्थिति और खराब होती जा रही है। लद्दाख में शून्य से नीचे गिरते तापमान के चलते चीन ने ये कदम उठाए हैं। बेहद ठंड और कठिन हालात की वजह से चीनी सैनिक सीमा से पीछे हटे हैं।

     

    यही वजह है कि भारत और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से अपने 10 हजार सैनिकों को हटा लिया है। चीन ने यह फैसला पूर्वी लद्दाख में पड़ रही भीषण ठंड की वजह से किया है। भारतीय सीमा के पास 200 किलोमीटर के दायरे से चीन ने अपने सैनिक हटाए हैं। पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा के पास जिस इलाके में चीनी सैनिक पारंपरिक रूप से प्रशिक्षण किया करते थे, अब वो जगह खाली दिख रही है। पिछले साल मार्च-अप्रैल के दौरान चीन ने सीमा पर 50 हजार सैनिक तैनात किए थे, तब से ये सैनिक वहीं तैनात थे। सूत्रों ने कहा कि भारतीय सीमा के पास चीनी सेना के तैनात किये गए भारी हथियार अभी भी हैं।   
     

    चीन को अपने जवानों को हटाने पर मजबूर होना पड़ा है, वहीं भारतीय जवान मोर्चे पर जमे हुए हैं। शून्य से कई डिग्री नीचे के तापमान में भी भारतीय जवान लद्दाख में चीन से लगी सीमा पर डटे हुए हैं। भारतीय जवान सीमा पर इसलिए भी डटे हुए ताकि चीन बर्फीले हालात के आड़ में किसी भी तरह का दुस्साहस न कर सके। भारतीय सैनिकों को सियाचिन में करीब 22 हजार फीट और माउंट एवरेस्ट पर 29 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनाती का अनुभव है, इसलिए पैंगोंग की 16 हजार फीट की ऊंचाई उनके लिए कोई मायने नहीं रखती है। इसीलिए भारतीय सेना के सैनिक उच्च ऊंचाई की लड़ाइयों में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSC ने तीन कृषि कानूनों पर लगाई रोक
    Next Article सियासत को लेकर लोगों की धारणा बदल रही हैः प्रधानमंत्री
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version