Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पड़ोसी देशों पर मेहरबान भारत, इन देशों को आज मुफ्त भेजी कोरोना वैक्सीन
    Breaking News

    पड़ोसी देशों पर मेहरबान भारत, इन देशों को आज मुफ्त भेजी कोरोना वैक्सीन

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 21, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली Corona Vaccine। कोरोना महामारी का प्रकोप झेल रहे पड़ोसी देशों पर भी अब भारत ने उदारता दिखाते हुए मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत ने बुधवार से 6 देशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि भारत ने यह वैक्सीन इन सभी पड़ोसी देशों को अनुदान सहायता के रूप में देने का फैसला किया है। सबसे पहले वैक्सीन पाने वाले देशों में भूटान, मालदीव, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश और सेशेल्स जैसे देश शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को सबसे पहले भूटान को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा तैयार की गई कोविशील्ड की 1.5 लाख डोज रवाना की जाएगी।

    मालदीव को देंगे 1 लाख कोविशील्ड के डोज

    भूटान के बाद मालदीव को कोविशील्ड वैक्सीन के एक लाख डोज की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही बुधवार को ही नेपाल, म्यांमार, सेशेल्स और बांग्लादेश को भी कोविशील्ड वैक्सीन भेजी जाएगी। कोविशील्ड की 20 लाख डोज गुरुवार को बांग्लादेश पहुंचाई जाएगी। बांग्लादेश के स्वास्थ्यमंत्री जाहिद मलिक ने कहा है कि वह खुद ढाका हवाईअड्डे पर कोविशील्ड वैक्सीन की आपूर्ति लेने के लिए मौजूद रहेंगे। विदेश मंत्रालय लगातार स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ संपर्क में है कि भारत कितनी अतिरिक्त वैक्सीन अभी दूसरे देशों के लिए सप्लाई कर सकता है।

    कई देश वैक्सीन पाने की कतार में

    इधर कई देशों ने कोरोना वैक्सीन की जल्द सप्लाई शुरू करने के लिए भारत से संपर्क किया है। अफगानिस्तान, श्रीलंका और मारीशस जैसे पड़ोसी देश भी इस लिस्ट में शामिल हैं। भारत इन तीनों देशों को भी जल्द वैक्सीन की आपूर्ति करने की तैयारी कर रहा है। वैक्सीन के लिए इन देशों में नियामक मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

    भूटान के प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ही सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उन्होंने भारत से सभी भूटानवासियों के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। भारत ने कहा है कि वह भूटान के साथ पुराने संबंधों को समझता है और इसकी आपूर्ति जरूर करेगा। साथ ही बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत से 20 लाख वैक्सीन का तोहफा 21 जनवरी को राजधानी ढाका पहुंचा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने तो इसे अपनी पार्टी की जीत के तौर पर जश्न मनाने का ऐलान किया है।

    कंबोडिया भी भेजी जाएगी वैक्सीन

    कंबोडिया में भारत की नई राजदूत देवयानी खोबरागड़े मंगलवार को जब अपना परिचय पत्र देने के लिए वहां के प्रधानमंत्री से मिली तो कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि भारत जल्द कंबोडिया में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराएगा।

    दक्षिण अफ्रीका को भी वैक्सीन का इंतजार

    जहां ब्राजील सरकार पहले ही भारत से वैक्सीन लाने के लिए विमान तैयार कर चुकी है तो दक्षिण अफ्रीका की सरकार को भारत से वैक्सीन की पहली खेप फरवरी, 2021 के पहले हफ्ते में मिलने की संभावना है। इसके बाद वह अपनी 10 फीसद आबादी को वैक्सीन देने की शुरुआत करेगा।

    कोविशील्ड वैक्सीन की मांग सबसे ज्यादा

    अधिकांश देशों ने आक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित और एसआइआइ द्वारा तैयार की गई कोविशील्ड वैक्सीन लेने में रूचि दिखाई है। भारत में भी शुरू हुए टीकाकरण अभियान में कोविशील्ड के साथ ही स्वदेशी कोवैक्सीन लगाई जा रही है। कोवैक्सीन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने विकसित किया है।

    देश में कोरोना वैक्सीन के अभी तक कोई साइड इफेक्ट भी नजर नहीं आए हैं। कुछ मामलों में लोगों अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि कोरोना वैक्सीन लेने के कारण ही इन लोगों की स्थिति खराब हुई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि फिलहाल कोरोना वैक्सीन की घरेलू खपत का भी आकलन किया जा रहा है। उसके बाद दूसरे देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने का धीरे धीरे फैसला होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिजोरम में महसूस किया गया 3.5 तीव्रता का भूकंप
    Next Article कभी मुफ्त में होता था ताजमहल का दीदार, अब है देश का सबसे महंगा स्मारक, जानें- कितनी है टिकट की कीमत
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version