Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»कंगना रनौत ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, कमल जैन की इस फिल्म में निभाएंगी रानी का किरदार
    बॉलीवुड

    कंगना रनौत ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, कमल जैन की इस फिल्म में निभाएंगी रानी का किरदार

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड में गैंगस्टर, फैशन, काइट्स, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, डबल धमाल, तनु वेड्स मनु, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी आदि कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी  अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़ और तेजस की तैयारियों को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। इन सब के बीच कंगना रनौत ने अपनी एक और नई फिल्म की घोषणा गुरुवार को कर दी हैं। उनकी इस नई फिल्म का नाम होगा ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा’। कंगना रनौत ने ट्विटर पर इस फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा-‘हमारा भारतवर्ष साक्षी रहा है झाँसी की रानी जैसे कई वीरांगनाओं की कहानी का। ऐसी ही एक और अनकही वीरगाथा है कश्मीर की एक रानी की, जिसने महमूद गजनवी को एक नहीं, दो बार हराया। ले कर आ रहे हैं कमल जैन और मैं ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा!’

    गौरतलब है ‘मणिकर्णिका’ की सफलता के बाद कंगना एक बार फिर से इस फिल्म में रानी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। यह फिल्म रानी दिद्दा की जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। रानी दिद्दा कश्मीर की पहली महिला शासक थी। वह लोहार वंश की राजकुमारी और उत्पल वंश की शासक (रानी) थी। रानी दिद्दा की बहादुरी के किस्से इतिहास के पन्नो में भी दर्ज है। वह कश्मीर की ऐसी बहादुर शासक थी, जिसने महमूद गजनवी को दो बार युद्ध में हराया था। ‘मणिकर्णिका’ की सफलता के बाद कंगना रनौत इस फिल्म से एक बार फिर निर्माता कमल जैन के साथ काम करने जा रही है। फिलहाल इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म सर्वेश मेवाड़ की फिल्म ‘तेजस’ और रजनीश घई की फिल्म  ‘धाकड़’ के अलावा ए एल विजय द्वारा निर्देशित तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री व अभिनेत्री जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस बार गणतंत्र दिवस पर कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष नहीं होगा मुख्य अतिथि
    Next Article अपने लेटेस्ट ट्वीट की वजह से ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन, ये है पूरा मामला ..
    sonu kumar

      Related Posts

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का जलवा, पांचवें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई

      May 28, 2025

      ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version