Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लाइट हाउस प्रोजेक्ट मील का पत्थर होंगे साबित: योगी आदित्यनाथ
    Top Story

    लाइट हाउस प्रोजेक्ट मील का पत्थर होंगे साबित: योगी आदित्यनाथ

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल के पहले दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उत्तर प्रदेश सहित देश के छह राज्यों में ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया (जीएचटीसी-इंडिया) के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स (एलएचपी) का शिलान्यास किया। प्रदेश में राजधानी लखनऊ में सुलतानपुर रोड पर अवध विहार में इस परियोजना का शुभारम्भ किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्र आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित अन्य मंत्री भी जुड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होंगे।
    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सबके लिए आवास की योजना में तकनीक को जोड़ने की इस प्रक्रिया के साथ आज देश के महत्वपूर्ण राज्यों को एक साथ लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबके लिए आवास की योजना में शहरी क्षेत्र में प्रदेश के 17.58 लाख से अधिक शहरी गरीब परिवारों को आवास दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 6.15 लाख आवास पूर्ण करके उन सभी गरीब परिवारों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं 10.80 लाख परिवारों के आवास निर्माण विभिन्न प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बीबीटी के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को इस धनराशि को उपलब्ध कराने और प्रत्येक आवास के साथ एक नोडल अधिकारी को जोड़ने की पहल की है। सरकार समयबद्ध और मानक की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। प्रदेश के शहरी क्षेत्र के उन निवासियों को, जिनके पास अपना आवास नहीं था या जिनके आवास जर्जर थे, उन्हे इसका लाभ प्रदान करने में सफलता प्राप्त की गई है।
    मुख्यमंत्री ने जीएचटीसी-इंडिया के प्रारंभ होने को लेकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है कि हम कैसे टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल और आपदा रोधी तकनीक पर आधारित आवासीय सुविधा के निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट इस दिशा में मील के पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश के अंदर सबके लिए आवास की योजना में उत्तर प्रदेश के प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
    लाइट हाउस प्रोजेक्ट के आवास निर्माण में आधुनिक तकनीक का होगा प्रयोग
    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत अवध विहार योजना लखनऊ में लाइट हाउस प्रोजेक्ट के आवासों के निर्माण में स्टे-इन पीवीसी फॉर्म फॉर्मवर्क सिस्टम तकनीक का प्रयोग होगा। स्टे-इन-प्लेस फॉर्मवर्क एक स्थाई और स्थिर रहने वाली तकनीक है जो विश्वभर में आमतौर पर निर्माण परियोजनाओं में उपयोग की जाती है। अवध विहार योजना लाइट हॉउस प्रोजेक्ट में 131 करोड़ रुपये की लागत से 14 मंजिला टॉवर बनना है, जिसमें 1,040 फ्लैट आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों के लिए निर्मित होंगे। ये प्रोजेक्ट एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य है। प्रत्येक आवास का कॉरपेट एरिया 34.5 वर्ग मीटर होगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनववर्ष पर सरकार किसानों को कृषि कानून से मुक्ति का तोहफा दे: राहुल गांधी
    Next Article नए साल पर पिता इरफान खान को याद कर भावुक हुए बाबिल
    sonu kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version