मेदिनीनगर। मनातू थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर में एक नक्सली ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी नक्सली और उसकी पत्नी की पीट-पीट कर जख्मी करने के बाद गोली मार कर हत्या कर दी। मृतकों में विनोद सिंह, नक्सली प्रगास सिंह और उसकी पत्नी प्रेमनी शामिल है।
नक्सली प्रगास सिंह आठ दिन पहले अपने घर आया था। किसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम प्रगास का अपने पड़ोसी विनोद से विवाद हो गया। इसके बाद प्रगास सिंह ने विनोद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर जुटे लोग आक्रोशित हो गये और प्रगास का हथियार छीनते हुए प्रगास और उसकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों का गुस्सा इसके बाद भी नहीं थमा और दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी। पलामू एसपी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कुंडीलपुर गांव काफी सुदूरवर्ती गांव है। पुलिस वहां पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। वैसे भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
माओवादी प्रगास सिंह गंझू अपने घर आया था। एक जनवरी की रात नशे की हालत में गांव के विनोद सिंह के साथ उसकी नोक-झोंक हो गयी। इसी दौरान माओवादी प्रगास सिंह गंझू ने भरठुआ बंदूक से विनोद को गोली मार दी। विनोद की मौके पर ही मौत हो गयी। गुस्साये ग्रामीण जमा होकर लाठी डंडे से प्रगास की पिटाई करने लगे। पति के बचाव में प्रगास की पत्नी प्रेमनी आयी। गुस्साये ग्रामीणों ने उसे भी पीटा, जिससे दोनों की मौत हो गयी। शनिवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नक्सली और उसकी पत्नी को पहले पीटा, फिर मारी गोली
Previous Articleकोडरमा भाजपा की राजनीति में कभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर
Next Article कलप रही है तिरूलडीह के शहीदों की आत्मा
Related Posts
Add A Comment