Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी
    देश

    भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया के लिए अनेक क्षेत्रों में असीम अवसर मौजूद हैं और तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार अब और टाला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों देश स्वाभाविक साझेदार हैं और भारत उपग्रह प्रक्षेपण प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में इंडोनेशिया को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वैश्विक व्यवस्था तेजी से बदल रही है और भारत एवं इंडोनेशिया जैसे विकासशील देश समान भागीदारी और अधिक भूमिका की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रक्रिया में अब और देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि वैश्विक संस्थाएं वर्तमान वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित कर सकें।

    उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया भविष्य के स्वाभाविक साझेदार हैं तथा दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सामरिक सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। भारत इंडोनेशिया को उपग्रह प्रक्षेपण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए तैयार है और अंतरिक्ष सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मुक्त, खुला और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र का प्रबल समर्थक है तथा समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पूरी तरह आसियान केंद्रित है और आसियान की केंद्रीय भूमिका भारत की इंडो-पैसिफिक नीति का आधार है।

    आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। पिछले वर्ष पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद इंडोनेशिया ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश संयुक्त कार्य समूह के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ है, जबकि इंडोनेशिया विश्व का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र है। दोनों देशों ने विविधता को अपनी लोकतांत्रिक एकता की नींव बनाया है और यही साझा मूल्य दोनों देशों के संबंधों की सबसे बड़ी ताकत हैं।

    उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया केवल समुद्र ही साझा नहीं करते बल्कि दोनों देशों का साझा इतिहास, संस्कृति और सभ्यतागत विरासत भी है। रामायण, महाभारत, नालंदा, बोरोबुदुर, प्रम्बानन मंदिर, गरुड़ और बाली की सांस्कृतिक परंपराएं दोनों देशों को सदियों से जोड़ती रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने इंडोनेशिया की स्वतंत्रता की लड़ाई में भी संयुक्त राष्ट्र में उसका मजबूत समर्थन किया था।

    मोदी ने कहा कि पिछले दो दशकों में इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय प्रगति की है, वहीं भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और पिछले एक दशक में 25 करोड़ से अधिक भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 25 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है तथा इंडोनेशिया में 100 से अधिक भारतीय कंपनियां कार्यरत हैं लेकिन सहयोग की संभावनाएं अभी भी असीम हैं।

    ब्रिक्स का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष इंडोनेशिया इसका पूर्ण सदस्य बना और इस वर्ष भारत इसकी अध्यक्षता कर रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर ब्रिक्स को अधिक व्यवहारिक, संतुलित और ग्लोबल साउथ की जरूरतों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाने की दिशा में कार्य कर सकते हैं।

    प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘गंगा-महाकम विजन’ प्रस्तुत करते हुए भारत-इंडोनेशिया साझेदारी के लिए चार प्रमुख स्तंभों का प्रस्ताव रखा। इनमें सभ्यतागत संबंधों को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए भारत-इंडोनेशिया सिविलाइजेशन डायलॉग की शुरुआत, साझा विकास के माध्यम से नए अवसरों का सृजन, सुरक्षा एवं सामरिक विश्वास को मजबूत करना तथा साझा समुद्री भूगोल को साझा समृद्धि में बदलने के लिए समुद्री सहयोग को नई दिशा देना शामिल है।

    अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की जनता द्वारा मिले स्नेह और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करना 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और यह दोनों देशों की लोकतांत्रिक परंपराओं, साझा विरासत तथा प्रगाढ़ होते संबंधों का प्रतीक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
    Next Article अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी
    shivam kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी

      July 7, 2026

      श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह

      July 6, 2026

      पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान

      July 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी
      • भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी
      • रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
      • झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा
      • रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version