दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह 15 फरवरी तक चलेगा। सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होनें संसद की कैंटीन के खाने पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद अब नई रेट लिस्ट जारी की गई है। इसके अनुसार अब संसद में100 रुपए की शाकाहारी थाली और 700 रुपए में नॉनवेज बफे लंच मिलेगी।

क्या हुआ मेहंगा और क्या हुआ सस्ता?
इस नई रेट लिस्ट में सबसे ज्यादा दाम नॉनवेज बफे लंच का है। इसकी किमत 700 रूपए रखी गई है। वहीं सबसे सस्ती अब रोटी मिलेगी। इसकी कीमत तीन रुपए है। इसके अलावा अब से
चिकन बिरयानी -100 रुपए,
चिकन कड़ी-75 रुपए,
वेजिटेबल पकौड- 50 रुपए,
प्लेन डोसा-30 रुपए,
मटन बिरयानी -150 रुपए में मिलेगी।

इससे पहले हर साल संसद की कैंटीन को सालाना करीब 17 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती थी। 2017-18 में एक आरटीआई में संसद की रेट लिस्ट सामने आई थी। जिसमें खुलासा हुआ था की संसद की कैंटीन में चिकन करी 50 रुपए में और वेज थाली 35 रुपए में परोसी जाती है। वहीं थ्री कोर्स लंच की कीमत करीब 106 रुपए थी। इतना ही नहीं साउथ इंडियन फूड में प्लेन डोसा सांसदों को मात्र 12 रुपए में मिलता था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version